Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

CBSE और IIT गांधीनगर मिलकर शुरू करेंगे ‘3030 एकलव्य’ ऑनलाइन सीरीज, 15 अगस्त से होगी शुरुआत

CBSE ने हाल ही में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (CT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नया पाठ्यक्रम ढांचा लागू किया है

Published: 16:56pm, 06 Aug 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंटर फॉर क्रिएटिव लर्निंग (CCL), IIT गांधीनगर के सहयोग से छात्रों और शिक्षकों में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (CT), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और STEM शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘3030 एकलव्य’ ऑनलाइन सीरीज शुरू करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम 15 अगस्त 2026 से शुरू होगा।

CBSE ने हाल ही में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (CT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नया पाठ्यक्रम ढांचा लागू किया है। इसका उद्देश्य छात्रों में शुरुआती स्तर से ही तार्किक सोच, समस्या समाधान, पैटर्न पहचान और AI के व्यावहारिक उपयोग की समझ विकसित करना है।

बोर्ड ने 9 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना में 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए “कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (CT) और अंडरस्टैंडिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)” को शिक्षकों के प्रशिक्षण का प्रमुख विषय घोषित किया था। इसी पहल के तहत देशभर में 450 से अधिक जिला स्तरीय विचार-विमर्श (DLDs) आयोजित किए जा रहे हैं।

15 अगस्त को पहला एपिसोड

‘3030 एकलव्य’ ऑनलाइन सीरीज का पहला एपिसोड “कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एंड एआई विद मैचबॉक्सेज” विषय पर 15 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे आयोजित होगा। इसके बाद कुल आठ एपिसोड की श्रृंखला के शेष सात सत्र हर रविवार शाम 4 बजे लाइव प्रसारित किए जाएंगे।

कक्षा 6 से ऊपर के छात्र और शिक्षक ले सकेंगे भाग

यह कार्यक्रम कक्षा 6 और उससे ऊपर के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक रूप से खुला है। इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण निःशुल्क, लेकिन अनिवार्य होगा।

प्रमाणपत्र के लिए शुल्क

श्रृंखला के सभी सत्रों में निर्धारित असाइनमेंट या होमवर्क पूरा करने वाले प्रतिभागी 200 रुपये (कर अतिरिक्त) का शुल्क देकर भागीदारी प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, सभी आठ सत्र सफलतापूर्वक पूरा करने और निर्धारित पात्रता मानदंड पूरा करने वाले शिक्षकों को 200 रुपये (कर अतिरिक्त) शुल्क पर कम्पीटेंसी सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

शिक्षकों को मिलेगा CPD का लाभ

CBSE से संबद्ध स्कूलों के शिक्षकों के लिए इस कार्यक्रम का प्रत्येक एपिसोड तीन घंटे के कंटिन्यूइंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट(CPD) प्रशिक्षण के रूप में मान्य होगा, बशर्ते वे प्रमाणपत्र प्राप्त करें और उनका नाम CCL-IIT गांधीनगर के डेटाबेस में शामिल हो।

हिंदी में होंगे लाइव सत्र

ऑनलाइन सत्र हिंदी भाषा में आयोजित किए जाएंगे, जबकि बाद में इनमें अंग्रेजी सबटाइटल भी जोड़े जाएंगे। CBSE ने सभी संबद्ध स्कूलों से पात्र शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस स्वैच्छिक शैक्षणिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है।

YuvaSahakar Desk