Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

success story: एनवाईसीएस की मदद से गृहिणी बनीं केक कारोबारी

ग्रीष्मा ने वित्तीय सहायता के लिए नेशनल युवा कोऑपरेटिव सोसाइटी (एनवाईसीएस) की कन्नडी शाखा का रुख किया। उनकी क्षमता और वित्तीय सीमाओं को समझते हुए समिति ने उनकी सहायता के लिए समय पर कदम बढ़ाया। एनवाईसीएस के माध्यम से उन्हें गोल्ड लोन मिल गया जिससे उन्हें अपना कारोबार शुरू करने के लिए आवश्यक बेकिंग उपकरण और अन्य बुनियादी चीजें खरीदने के लिए आवश्यक कार्यशील पूंजी मिल गई।

Published: 07:00am, 15 Jan 2025

केरल के कन्नडी निवासी गृहिणी ग्रीष्मा को हमेशा से बेकिंग का शौक था। उसने अपने जुनून को व्यवसाय में बदलने का सपना देखते हुए केक बनाना सीखा और उसे निखारने में वर्षों बिताए। हालांकि, केक बनाने का कारोबार शुरू करने के लिए आवश्यक उपकरणों और जरूरत की सामग्रियों में निवेश करने के लिए उनके पास वित्तीय साधन नहीं थे। कौशल और दृढ़ संकल्प के बावजूद अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए पूंजी जुटाने की चुनौती उन्हें भारी लग रही थी।

इस चुनौती से जूझते हुए ग्रीष्मा ने वित्तीय सहायता के लिए नेशनल युवा कोऑपरेटिव सोसाइटी (एनवाईसीएस) की कन्नडी शाखा का रुख किया। उनकी क्षमता और वित्तीय सीमाओं को समझते हुए समिति ने उनकी सहायता के लिए समय पर कदम बढ़ाया। एनवाईसीएस के माध्यम से उन्हें गोल्ड लोन मिल गया जिससे उन्हें अपना कारोबार शुरू करने के लिए आवश्यक बेकिंग उपकरण और अन्य बुनियादी चीजें खरीदने के लिए आवश्यक कार्यशील पूंजी मिल गई। यह सहायता उनकी वित्तीय बाधाओं को दूर करने और उनके सपने को हकीकत में बदलने में महत्वपूर्ण था।

वित्तीय सहायता मिलते ही ग्रीष्मा ने घर पर केक बनाना शुरू कर दिया। शुरुआत में उन्होंने अपने दोस्तों, परिवारवालों और आस-पड़ोस के लोगों के लिए केक बनाया। बारीकियों के साथ बनाए गए उनके केक की गुणवत्ता ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। धीरे-धीरे यह बात फैल गई और उन्हें बड़े ऑर्डर मिलने लगे। जैसे-जैसे मांग बढ़ती गई उनका कारोबार फलता-फूलता गया। इससे उन्हें अपने परिचालन का विस्तार करने और बढ़ते कार्यभार को प्रबंधित करने में मदद करने के लिए एक छोटी टीम बनाने की जरूरत महसूस हुई।

एनवाईसीएस द्वारा समय पर सहायता के कारण ग्रीष्मा अब एक सफल महिला उद्यमी हैं। उन्हें अब वित्तीय तनाव की चिंता नहीं है। उनका केक कारोबार फल-फूल रहा है। इसकी बदौलत वह न केवल अपने परिवार का आर्थिक रूप से समर्थन कर रही हैं, बल्कि नौकरी के अवसर पैदा करके अपने समुदाय में भी योगदान दे रही हैं। उनकी सफलता की कहानी इस बात का एक सशक्त उदाहरण है कि कैसे सही समय पर सही समर्थन महिलाओं को वित्तीय बाधाओं से उबरने और उनके उद्यमशीलता के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकता है। एनवाईसीएस की सहायता से वह अपने जुनून को एक लाभदायक उद्यम में बदलने, खुशहाल जीवन जीने और दूसरों को अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने में सक्षम हुई हैं।

YuvaSahakar Team

Recent Post