Trending News

NCDFI के निदेशक बने अशोकभाई चौधरी, दूधसागर डेयरी बोर्ड ने किया सम्मानित अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 7 नई बहुराज्यीय सहकारी समितियां पंजीकृत, महाराष्ट्र में 4, केरलम में 2 और राजस्थान में 1 समिति शामिल यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी इफको साहित्य सम्मान 2026 रीता शुक्ला और युवा साहित्य सम्मान सर्वेश तिवारी को मिलेगा, 6 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह NCDFI के निदेशक बने अशोकभाई चौधरी, दूधसागर डेयरी बोर्ड ने किया सम्मानित अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 7 नई बहुराज्यीय सहकारी समितियां पंजीकृत, महाराष्ट्र में 4, केरलम में 2 और राजस्थान में 1 समिति शामिल यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी इफको साहित्य सम्मान 2026 रीता शुक्ला और युवा साहित्य सम्मान सर्वेश तिवारी को मिलेगा, 6 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह

BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए 9.40 लाख आवेदन, एक पद पर 28 से अधिक दावेदार

TRE-4 के तहत प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847 पद निर्धारित किए गए हैं

Published: 14:03pm, 27 Oct 2026

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित होने वाली चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4) में आवेदनों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य में 33,320 शिक्षक पदों पर होने वाली भर्ती के लिए सोमवार शाम तक 9 लाख 40 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 3 नवंबर निर्धारित है। ऐसे में आवेदकों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।

TRE-4 में आवेदनों की संख्या से भर्ती परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा का संकेत मिल रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रत्येक पद के लिए औसतन 28 से अधिक अभ्यर्थी दावेदारी कर रहे हैं। सरकारी शिक्षक बनने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भागीदारी युवाओं के बीच सरकारी नौकरी की मांग को भी दर्शाती है।

बीपीएससी शिक्षक भर्ती के पिछले चरणों की तुलना में चौथे चरण में आवेदनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पहले चरण (TRE-1) में करीब 8 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। दूसरे चरण (TRE-2) में यह संख्या लगभग 6 लाख रही, जबकि तीसरे चरण (TRE-3) में करीब 4.50 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके विपरीत, TRE-4 में अब तक 9.40 लाख आवेदन आ चुके हैं।

TRE-4 के तहत प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं, मध्य विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8,563 पदों पर भर्ती होगी। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 10 तक के लिए 4,380 पद रखे गए हैं, जबकि उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11 से 12 तक के लिए 16,540 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

इस प्रकार कुल 33,320 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 3 नवंबर होने के कारण अभ्यर्थियों के पास आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का अवसर अभी शेष है। बड़ी संख्या में आवेदन मिलने से इस बार की शिक्षक भर्ती परीक्षा में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

YuvaSahakar Desk