अजित आगरकर की अगुआई वाली सीनियर क्रिकेट चयन समिति बुधवार को मेहमान वेस्ट इंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए भारत की टीम चुनेगी। तब सभी निगाहें इस पर रहेंगी कि क्या पूर्व कप्तान धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा और फिट होने पर निर्विवाद रूप से भारत के नंबर 1 ऑलराउंडर हार्दिक पांडया को टीम इंडिया में जगह मिलेगी या नहीं? वन डे टीम में केएल राहुल की पहले से ही मौजूदगी के चलते दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरैल के बीच में टीम इंडिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर और बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव को भी वन डे टीम में शामिल करने को लेकर खासे असमंजस की स्थिति है। यह अजित आगरकर की अगुआई वाली सीनियर क्रिकेट चयन समिति के कार्यकाल की आखिरी बैठक होगी क्योंकि उसका कार्यकाल अगले महीने अक्टूबर में खत्म हो रहा है।
भारत की प्राथमिकता 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाला आईसीसी पुरुष वन डे क्रिकेट विश्व कप है और सबसे बड़ा सवाल रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर है। रोहित शर्मा खुद यह साफ कर चुके हैं कि वह 2027 के वन डे क्रिकेट विश्व कप में खेलना चाहते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मानद सचिव देवजीत साइकिया भी कह चुके हैं कि रोहित वन डे क्रिकेट के लिए टीम इंडिया की भविष्य की योजनाओं का हिस्सा हैं।
विराट कोहली की तरह टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके रोहित शर्मा अब भारत के लिए केवल वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ही खेल रहे हैं। दरअसल भारत की वन डे क्रिकेट टीम में स्थान को लेकर तभी से सवाल उठने लगे थे जब सीनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयनकर्ताओं ने बीते बरस के अंत में उनसे टीम की कप्तानी लेकर शुभमन गिल को सौंप दी थी। वह भी तब रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट खिताब जिताया था। दरअसल हाल ही में रोहित शर्मा का वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला रहा है। यही रोहित टीम इंडिया में अब इकलौते फॉर्मेट में भविष्य को लेकर बराबर सवाल खड़ा करता है। रोहित ने इंग्लैंड दौरे जब मेजबान टीम के खिलाफ भारत के लिए कार्डिफ में दूसरे वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में 26 रन की धीमी पारी खेली और फिर मेहमान अफगानिस्तान के खिलाप आखिरी मैच में अर्द्धशतक को छोड़ जूझते नजर आए लेकिन इसके बीच उन्होंने लाडर्स मे इंग्लैंड के खिलाफ वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में शतक भी जड़ा।
भारत के लिए दरअसल तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हार्दिक पांडया भी बराबर चोट के बड़ी पहेली है। हार्दिक कब किसी भी क्रिकेट सीरीज और वन डे विश्व कप से पहले चोट खा बैठे, कहा नहीं जा सकता है। हार्दिक आईपीएल 2026 के बाद से प्रतिस्पर्द्धी क्रिकेट नहीं खेले हैं। हार्दिक को मेहमान अफगानिस्तान के खिलाफ इस साल जून में वन डे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था लेकिन इससे पहले पैर में चोट के चलते बाहर हो गए। हार्दिक के अगले हफ्ते फिटनेस टेस्ट पास करने की उम्मीद है। बावजूद इसके चयनकर्ता अगले वन डे विश्व कप के मद्देनजर किसी भी तरह की हड़बड़ी में टीम इंडिया में शामिल नहीं करना चाहते हैं। दरअसल बैकअप ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी के साथ अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर भारत की एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा हैं जबकि चोट क चलते बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे और शाहबाज बाहर है। बावजूद इसके चयनकर्ता चाहते हं कि 2027 के वन डे विश्व कप के लिए हार्दिक फिट हो जाए।
केएल राहुल भारत की वन डे टीम के लिए नंबर एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और इशान किशन एशियाई खेलों के लिए चुनी गई भारतीय टीम का हिस्सा है और ऐसे में बैकअप विकटकीपर के रूप में वन डे टीम में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरैल में कोई एक ही टीम इंडिया में जगह पा सकता है। ऋषभ दो बरस से भारत के लिए वन डे क्रिकेट नहीं खेले हैं। ऐसे में दोनों में से किसी को चुनना चयनकर्ताओं के लिए मुश्किल पहेली को हल करना है। लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम दो टी 20 से बाहर हो गए लेकिन उनके भारतीय टीम के साथ एशियाई खेलों के लिए फिट होने की उम्मीद है। ऐसे कुलदीप यादव को वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन वन डे मैचों की सीरीज में मौका मिल सकता है।


