Trending News

आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने गए IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम यूपी में प्रवक्ता बनने का सपना होगा पूरा, UPESSC ने PGT के 2,607 पदों पर निकाली बंपर भर्ती UP में प्राइमरी टीचर की 12405 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 100% टैरिफ, भारत भी लिस्ट में, अमेरिकी संसद में अंतिम वोटिंग की तैयारी आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने गए IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम यूपी में प्रवक्ता बनने का सपना होगा पूरा, UPESSC ने PGT के 2,607 पदों पर निकाली बंपर भर्ती UP में प्राइमरी टीचर की 12405 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 100% टैरिफ, भारत भी लिस्ट में, अमेरिकी संसद में अंतिम वोटिंग की तैयारी

उत्तर प्रदेश में पीआरटी असिस्टेंट टीचर के 12,405 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट

PRT भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी

Published: 12:05pm, 16 Sep 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने PRT असिस्टेंट टीचर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश में PRT यानी प्राइमरी टीचर के पद पर नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार PRT असिस्टेंट टीचर के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये, जबकि दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है।

PRT असिस्टेंट टीचर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास B.El.Ed या D.El.Ed की योग्यता होनी चाहिए। अभ्यर्थी का अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी TET उत्तीर्ण होना भी आवश्यक है।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयनित PRT असिस्टेंट टीचर उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। यह वेतन सहायक अध्यापक शहरी क्षेत्र और सहायक अध्यापक प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय) के पदों के लिए निर्धारित वेतनमान के अनुसार होगा।

PRT भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 360 अंकों के कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले UPESSC की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की जांच जरूर कर लें।

YuvaSahakar Desk