Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

डॉ. वी. नारायणन ने संभाला ISRO प्रमुख का कार्यभार, एस. सोमनाथ की ली जगह

Published: 17:15pm, 14 Jan 2025

डॉ. वी. नारायणन (V Narayanan) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने एस. सोमनाथ (S. Somnath) की जगह ली है. ISRO ने अपने बयान में कहा कि प्रतिष्ठित वैज्ञानिक (शीर्ष ग्रेड) डॉ. वी नारायणन (ISRO Chairman) ने अंतरिक्ष विभाग के सचिव, अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष और इसरो के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया.

ISRO का अध्यक्ष बनने से पहले नारायणन ने इसरो के ‘लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर’ (LPSC) के निदेशक के रूप में कार्य किया, जो प्रक्षेपण यानों और अंतरिक्ष यानों की प्रणोदन प्रणालियों के विकास के लिए जिम्मेदार एक प्रमुख केंद्र है. उन्होंने भारत के महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन ‘गगनयान’ कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय स्तर के ह्यूमन रेटेड सर्टिफिकेशन बोर्ड (एचआरसीबी) के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

कौन हैं डॉ. वी. नारायणन ?

डॉ. वी. नारायणन देश के जाने-माने वैज्ञानिक और रॉकेट प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञ हैं. उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से क्रायोजेनिक इंजीनियरिंग में एम.टेक और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री हासिल की है. वह 1984 में ISRO से जुड़े थे और अपने लगभग 40 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने भारत के अंतरिक्ष मिशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

डॉ. वी. नारायणन 2018 में LPSC के निदेशक बने. उनकी उपलब्धियों में GSLV Mk III व्हीकल का C25 क्रायोजेनिक प्रोजेक्ट शामिल है, जिसमें उन्होंने प्रोजेक्ट डायरेक्टर की भूमिका निभाई. चंद्रयान-3 की सफलता में डॉ. वी. नारायणन का बड़ा योगदान रहा. उन्होंने क्रायोजेनिक प्रोपल्शन सिस्टम के विकास का नेतृत्व किया, जिसने भारत को इस तकनीक में सक्षम देशों की सूची में शामिल कर दिया. इसी प्रणाली का उपयोग चंद्रयान-2 और एलवीएम3/चंद्रयान-3 के लॉन्च में किया गया. यह प्रणाली भारत को लॉन्च व्हीकल में आत्मनिर्भरता दिलाने में महत्वपूर्ण रही है.

डॉ. वी. नारायणन ने पीएसएलवी सी57/आदित्य एल1 मिशन के लिए, उन्होंने दूसरे और चौथे चरण, नियंत्रण बिजली संयंत्रों और प्रणोदन प्रणाली को तैयार करने की देखरेख की, जिससे अंतरिक्ष यान को एल1 पर हेलो कक्षा में स्थापित करने में मदद मिली. इतना ही नहीं, इस मिशन के कारण भारत सूर्य का सफलतापूर्वक अध्ययन करने वाला चौथा देश बन गया.

ISRO प्रमुख का पदभार ग्रहण करने से पहले नारायणन ने कहा कि इसरो में उनके सहकर्मी हमेशा इस दृष्टिकोण के साथ काम करते हैं कि वे देश और उसके लोगों के कल्याण के लिए काम करें. उन्होंने कहा कि हम सभी मानते हैं कि इसरो और देश व्यक्ति से ऊपर हैं और हम हमेशा अपने देश के लिए काम करते रहेंगे.

YuvaSahakar Desk

Recent Post