Trending News

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से अमित शाह तक ने दी बधाई UPSSSC ने आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए UPSC NDA-2 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 4 मजदूरों को रौंदा- दो की मौत भारत ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर विंडफॉल टैक्स घटाया पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से अमित शाह तक ने दी बधाई UPSSSC ने आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए UPSC NDA-2 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 4 मजदूरों को रौंदा- दो की मौत भारत ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर विंडफॉल टैक्स घटाया

UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती एडमिट कार्ड 2026 जारी, 20 सितंबर को होगी लिखित परीक्षा

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

Published: 11:58am, 17 Sep 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए View All News & Alerts सेक्शन में जाएं। यहां UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करने के साथ भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख लें।

20 सितंबर को होगी परीक्षा

UPSSSC एक्साइज कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट यानी दो घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं  प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

722 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 722 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें एक्साइज कॉन्स्टेबल के 612 पद और एक्साइज कॉन्स्टेबल (स्पेशल सिलेक्शन) के 110 पद शामिल हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा केंद्र, समय और अन्य जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

YuvaSahakar Desk