Trending News

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से अमित शाह तक ने दी बधाई UPSSSC ने आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए UPSC NDA-2 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 4 मजदूरों को रौंदा- दो की मौत भारत ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर विंडफॉल टैक्स घटाया पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू से अमित शाह तक ने दी बधाई UPSSSC ने आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए UPSC NDA-2 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी PM मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 4 मजदूरों को रौंदा- दो की मौत भारत ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर विंडफॉल टैक्स घटाया

UPSC NDA-2 प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऐसे डाउनलोड करें

बता दें कि NDA-2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया गया था

Published: 11:43am, 17 Sep 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) एवं नेवल एकेडमी परीक्षा (II), 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। NDA-2 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं।

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर मौजूद What’s New सेक्शन में जाना होगा। यहां Provisional Answer Key National Defence Academy and Naval Academy Examination (II), 2026 लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख सकते हैं।

बता दें कि NDA-2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब प्रोविजनल आंसर-की के जरिए अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं।

इस परीक्षा के माध्यम से कुल 394 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें आर्मी के लिए 208 पद, नेवी के लिए 42 पद, एयरफोर्स के लिए 120 पद और नेवल एकेडमी के लिए 24 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि NDA-2 परीक्षा से जुड़ी आगे की सभी जानकारी और अपडेट के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नजर बनाए रखें।

YuvaSahakar Desk