Trending News

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, 1 अगस्त से शुरू हो रही दिल्ली लक्ष्मी योजना, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये Google ने भारत में ‘जेमिनी स्पार्क’ लॉन्च किया महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, 9 की मौत, कई मलबे में फंसे CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर, 1Kg वजन से चूक गए गोल्ड CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल जापान भूकंप में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 34 पहुंचा दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, 1 अगस्त से शुरू हो रही दिल्ली लक्ष्मी योजना, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये Google ने भारत में ‘जेमिनी स्पार्क’ लॉन्च किया महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, 9 की मौत, कई मलबे में फंसे CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर, 1Kg वजन से चूक गए गोल्ड CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल जापान भूकंप में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 34 पहुंचा

UPPSC ने GIC प्रवक्ता मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

आयोग के अनुसार, भर्ती में हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, संस्कृत, उर्दू और समाजशास्त्र सहित 13 विषयों के पद शामिल हैं

Published: 10:00am, 01 Aug 2026

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय इंटर कॉलेजों (GIC) में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) भर्ती-2025 की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्री परीक्षा में सफल 23,020 अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती कुल 1,516 रिक्त पदों पर की जाएगी।

आयोग के अनुसार, भर्ती में हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, संस्कृत, उर्दू और समाजशास्त्र सहित 13 विषयों के पद शामिल हैं। सफल अभ्यर्थियों को 12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और परीक्षा शुल्क जमा करने का अवसर दिया गया है।

यूपीपीएससी के उप सचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपने ओटीआर (OTR) नंबर से लॉगिन कर प्रमाणीकरण करेंगे। इसके बाद डैशबोर्ड पर उपलब्ध विकल्प के जरिए एसबीआई एमओपीएस (MOPS) पोर्टल के माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई अथवा अन्य ऑनलाइन माध्यमों से परीक्षा शुल्क जमा किया जा सकेगा। शुल्क जमा होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होंगी तथा फोटो, हस्ताक्षर और निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

आयोग ने आवेदन में संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। यदि आवेदन जमा करने के बाद किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है तो अभ्यर्थी 12 अगस्त 2026 तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ‘मॉडिफाई’ लिंक के माध्यम से उसमें सुधार कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट, स्वप्रमाणित शैक्षिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों की प्रतियां तथा निर्धारित प्रारूप में एड्रेस स्लिप तैयार कर 19 अगस्त 2026 की शाम पांच बजे तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के कार्यालय में डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा करनी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ हार्ड कॉपी और आवश्यक अभिलेख जमा करना भी अनिवार्य होगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post