Trending News

नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती शुरू, NET-JRF और PhD वालों के लिए बड़ा मौका पीएम मोदी गुजरात में 35200 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू किये दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, काशगंज से पकड़ा गया लेबर कांट्रेक्टर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट योजना को मंजूरी दी नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती शुरू, NET-JRF और PhD वालों के लिए बड़ा मौका पीएम मोदी गुजरात में 35200 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू किये दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, काशगंज से पकड़ा गया लेबर कांट्रेक्टर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट योजना को मंजूरी दी

UKSSSC ग्रुप सी भर्ती 2026: असिस्टेंट, क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर 2026 को किया जाएगा

Published: 12:22pm, 09 Sep 2026

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप C के तहत असिस्टेंट, क्लर्क, रजिस्ट्रार समेत कुल 553 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट ukssscrecruitment.in पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। फॉर्म भरते समय किसी तरह की गलती होने पर उम्मीदवारों को उसमें सुधार का मौका भी दिया जाएगा। आवेदन पत्र में करेक्शन की सुविधा 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और जरूरी दिशा-निर्देश उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा अलग-अलग पदों के लिए पदवार निर्धारित अन्य योग्यताएं भी पूरी करनी होंगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अनाथ अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद भर्ती से संबंधित Apply लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार को फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना चाहिए।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की जांच जरूर कर लें।

YuvaSahakar Desk