Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

UKSSSC ने AAO समेत 90 पदों पर निकाली भर्ती, 21 जून तक करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है

Published: 11:28am, 02 Jun 2026

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर (AAO) और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत उत्तराखंड सरकार के कृषि विभाग और संबंधित विभागों में कुल 90 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 24 जून से 26 जून 2026 तक करेक्शन विंडो की सुविधा भी दी जाएगी। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। दुग्ध विकास विभाग में सीनियर मिल्क इंस्पेक्टर के 7 पद, कृषि विभाग में असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर ग्रेड-3 के 82 पद और पशुपालन विभाग में फार्मासिस्ट ग्रेड-3 का 1 पद भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 25,500 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर ग्रेड-3 पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री होना जरूरी है। सीनियर मिल्क इंस्पेक्टर पद के लिए डेयरी टेक्नोलॉजी या संबंधित विषय में डिग्री मांगी गई है। वहीं फार्मासिस्ट ग्रेड-3 पद के लिए फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री अनिवार्य है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आवेदन पत्र में गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • UKSSSC AAO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

YuvaSahakar Desk