Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

ट्रंप टैरिफ को फेडरल अपीली कोर्ट से फौरी राहत, अस्थायी तौर पर जारी रखने की मिली इजाजत, इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट ने लगाई थी रोक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फेडरल अपील कोर्ट ने आयात पर ज्यादा टैरिफ वसूलने की अस्थायी अनुमति दे दी है। फेडरल अपीली कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि यह फैसला अस्थायी है और इसे स्थायी बनाने या निरस्त करने का निर्णय बाद की सुनवाई में किया जाएगा। इस मामले की अगली सुनवाई 5 जून को होगी।

Published: 12:27pm, 30 May 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फेडरल अपील कोर्ट ने आयात पर ज्यादा टैरिफ वसूलने की अस्थायी अनुमति दे दी है। फेडरल अपीली कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि यह फैसला अस्थायी है और इसे स्थायी बनाने या निरस्त करने का निर्णय बाद की सुनवाई में किया जाएगा। इस मामले की अगली सुनवाई 5 जून को होगी।

यह फैसला तब आया है जब एक दिन पहले ही मैनहेटन स्थित इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट ने ज्यादा टैरिफ को अवैध बताते हुए उस पर रोक लगा दी थी। ट्रेड कोर्ट ने कहा था कि वर्ष 1977 में बना अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम ट्रंप प्रशासन को इस प्रकार के शुल्क लगाने की इजाजत नहीं देता। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार से संबंधित अधिकार संसद के पास हैं, न कि राष्ट्रपति के पास।

ट्रंप प्रशासन ने इस फैसले के खिलाफ फेडरल अपील कोर्ट में तुरंत अपील करते हुए कहा कि ट्रेड कोर्ट का निर्णय महीनों से चल रही व्यापार वार्ताओं को नुकसान पहुंचा सकता है। प्रशासन ने यह भी तर्क दिया कि यह फैसला सरकार की विदेश और आर्थिक नीति में अनुचित हस्तक्षेप है।

फेडरल कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन की दलीलों को स्वीकार करते हुए ट्रेड कोर्ट के आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा कि जब तक इस मामले पर पूरी तरह से विचार नहीं किया जाता, तब तक सरकार टैरिफ वसूलना जारी रख सकती है।

YuvaSahakar Team