Trending News

 मौसम: यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा छोड़कर पूरे देश में आज बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, मेघालय में तूफान से 1028 घरों को नुकसान         भारत में बेरोजगारी दर में गिरावट, फरवरी में घटकर 4.9% पर आई बेरोजगारी दर, महिला श्रम बल भागीदारी बढ़कर 40% पहुंची, NSO ने जारी किए आंकड़े         नागालैंड में कृषि सहयोग को बढ़ावा, BBSSL और MARCOFED के बीच MoU पर हस्ताक्षर         हिमाचल में डेयरी सेक्टर को बड़ी मजबूती, NDDB और HP मिल्क फेडरेशन के बीच हुआ एमओयू         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी       

RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म, 20 मार्च तक जारी होने की संभावना

रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा करेगा

Published: 15:00pm, 18 Mar 2026

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 परीक्षा 2026 में शामिल हुए करीब 9 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा 10वीं का रिजल्ट 2026 संभवतः 20 मार्च तक जारी किया जा सकता है।

रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा करेगा। इसके बाद छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड से दसवीं की परीक्षा देने वाले छात्र अपना RBSE 10th Result 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर अनिवार्य होगा।

ऐसे चेक करें RBSE 10वीं रिजल्ट 2026:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। फिर होमपेज पर “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें। सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्रों को स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

YuvaSahakar Desk