Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

बिहार में जुलाई से शुरू होगी TRE-4 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया

शिक्षा मंत्री ने बताया कि पहले टीआरई-4 के तहत करीब 46 हजार शिक्षकों की भर्ती की योजना थी, लेकिन फिलहाल लगभग 20 हजार पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी

Published: 10:00am, 31 May 2026

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में टीआरई-4 (Teacher Recruitment Examination) के तहत शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जुलाई महीने से शुरू होने जा रही है। शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है और जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि हर हाल में जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे दिए गए हैं।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि पहले टीआरई-4 के तहत करीब 46 हजार शिक्षकों की भर्ती की योजना थी, लेकिन फिलहाल लगभग 20 हजार पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि उन्होंने पदों की अंतिम संख्या को लेकर कहा कि अभ्यर्थियों को कुछ समय इंतजार करना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार पर्याप्त संख्या में नियुक्तियां की जाएंगी ताकि योग्य उम्मीदवारों को मौका मिल सके।

सरकार ने आने वाले वर्षों के लिए भी बड़ी योजना तैयार की है। अगले पांच वर्षों में राज्य में 1 लाख शिक्षकों की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत हर साल करीब 20 हजार पदों पर वैकेंसी निकाली जाएगी। इससे नए अभ्यर्थियों को जल्द अवसर मिलेगा और पुराने उम्मीदवारों को भी दोबारा परीक्षा देकर अपनी कमियों को सुधारने का मौका मिलेगा।

शिक्षा मंत्री के अनुसार अब तक टीआरई के तीन चरणों में लगभग 2.50 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। वर्तमान में बिहार में सरकारी शिक्षकों की संख्या करीब 5.80 लाख है, जिसे वर्ष 2030 तक बढ़ाकर 6.80 लाख करने का लक्ष्य रखा गया है।

YuvaSahakar Desk