Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

एनसीईएल की सदस्यता पाने वाली सहकारी समितियों की संख्या 11,034 हुई, 5,403 करोड़ रुपये का हुआ कृषि निर्यात

11,034 सहकारी समितियों को एनसीईएल की सदस्यता, ₹5,403 करोड़ के कृषि निर्यात और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के ज़रिए ‘सहकार से समृद्धि’ की ओर तेज़ी से कदम

Published: 14:49pm, 06 Aug 2025

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जानकारी दी कि अब तक कुल 11,034 सहकारी समितियों को नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (NCEL) की सदस्यता मिल चुकी है। इनमें से 10,793 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियाँ (PACS) और अन्य प्राथमिक सहकारी समितियाँ (क्लास-5), 216 तहसील/जिला स्तर की सहकारी समितियाँ (क्लास-4), 10 बहु-राज्यीय सहकारी समितियाँ (क्लास-3), 10 राज्य स्तरीय सहकारी संस्थाएँ (क्लास-2) और 5 प्रमोटर सहकारी संगठन (क्लास-1) शामिल हैं।

अमित शाह ने यह भी बताया कि एनसीईएल के माध्यम से अब तक 13,49,831.05 मीट्रिक टन कृषि उत्पादों का निर्यात किया गया है, जिसकी कुल कीमत 5,403.01 करोड़ रुपये रही है। यह सहकारिता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

केंद्र सरकार अब सहकारी समितियों के निर्यात को और बढ़ावा देने के लिए विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों के साथ मिलकर काम कर रही है। मिशनों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने देशों में बाजार की जानकारी एनसीईएल को दें और संभावित आयातकों से उसका परिचय करवाएं।

सहकारी व्यापार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए भारत और जाम्बिया के बीच एक समझौता (MoU) किया गया है। यह समझौता जाम्बिया के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MoSMED) के साथ हुआ है। इसके अलावा, एनसीईएल ने सेनेगल सरकार के उद्योग और व्यापार मंत्रालय, तथा इंडोनेशिया की कंपनियों – सिंटन वांटेज ट्रेडिंग प्रा. लि. और पीटी सिंटन सुरिनी नुसांत्रा के साथ भी समझौते किए हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post