Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

मध्य प्रदेश में महकेगी फलों की खुशबू, ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना की शुरुआत

राज्य सरकार इस योजना पर करीब 900 करोड़ रुपये खर्च करेगी जिसमे पहले चरण में 30,000 महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जिनकी 30,000 एकड़ भूमि पर लगभग 30 लाख फलदार पौधे लगाए जाएंगे

Published: 12:58pm, 08 Jul 2025

मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण और फल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत करने जा रही है। “एक बगिया मां के नाम” नामक इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ 15 अगस्त 2025 से पूरे प्रदेश में किया जाएगा।

इस योजना के तहत स्व-सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को उनकी जमीन पर फलदार पौधों का बगीचा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य न केवल फलों का उत्पादन बढ़ाना है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार के नए अवसर भी देना है।

900 करोड़ की लागत से 30 लाख पौधे होंगे रोपित

राज्य सरकार इस योजना पर करीब 900 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पहले चरण में 30,000 महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जिनकी 30,000 एकड़ भूमि पर लगभग 30 लाख फलदार पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक महिला के पास आधा एकड़ से एक एकड़ तक की भूमि होना जरूरी है।

अगर महिला के नाम पर जमीन नहीं है, तो वह अपने पति, पिता, ससुर या पुत्र की जमीन पर सहमति पत्र के आधार पर योजना में शामिल हो सकती है। आधा एकड़ में करीब 50 फलदार पौधे लगाए जाएंगे।

बागवानी के लिए मिलेगा अनुदान और सुविधाएं

गड्ढे खोदने और पौधे खरीदने का खर्च मनरेगा के माध्यम से सरकार वहन करेगी। तार फेंसिंग, 50 हजार लीटर की पानी टंकी, जैविक खाद और 3 साल तक रखरखाव का खर्च सरकार उठाएगी। तीन साल में प्रत्येक महिला को करीब 3 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई

योजना के लिए आवेदन 15 जुलाई 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। महिला हितग्राहियों का चयन ‘एक पेड़ मां के नाम’ मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा। हर ब्लॉक से 100 महिलाओं का चयन किया जाएगा।

सिपरी सॉफ्टवेयर के जरिए भूमि और पौधो का चयन

इस परियोजना में सिपरी सॉफ्टवेयर के जरिए वैज्ञानिक तरीके से भूमि, पौधों और जल स्रोत का चयन किया जाएगा। निगरानी के लिए ड्रोन और सैटेलाइट इमेजिंग का उपयोग किया जाएगा। हर 25 एकड़ पर एक “कृषि सखी” की नियुक्ति होगी, जो लाभार्थियों को तकनीकी सहायता देगी।

15 अगस्त से 15 सितंबर तक चलेगा वृक्षारोपण अभियान
“एक बगिया मां के नाम” योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 15 अगस्त से 15 सितंबर तक वृक्षारोपण अभियान चलेगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post