Trending News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित कई अन्य राज्यों के शहरों को सम्मानित किया गया भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चेयरमैन बने महायुति समर्थित राजेश पाटिल, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 16-13 वोटों से हराया अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, 6 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, नई दर आज से लागू NCDC ने देश की 56 सहकारी चीनी मिलों को 10,005 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी, इथेनॉल उत्पादन और आधुनिकीकरण से मिलों को मजबूत बनाने की पहल IBM ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित कई अन्य राज्यों के शहरों को सम्मानित किया गया भोपाल में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन महाराष्ट्र की गोकुल डेयरी के चेयरमैन बने महायुति समर्थित राजेश पाटिल, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को 16-13 वोटों से हराया अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, 6 महीने में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, नई दर आज से लागू NCDC ने देश की 56 सहकारी चीनी मिलों को 10,005 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी, इथेनॉल उत्पादन और आधुनिकीकरण से मिलों को मजबूत बनाने की पहल IBM ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया

तीसरे टेस्ट में प्रसिद्ध की जगह बुमराह की वापसी तय, कुलदीप का लॉडर्स में भी खेलना मुश्किल

लीड्स में लगभग जीता हुआ पहला टेस्ट आखिरी दिन आखिरी घंटे में गंवाने के बाद भी भारतीय टीम की तारीफ करनी होगी कि उसने जीवटता दिखाते हुए और खुद के भरोसे गजब का पलटवार किया और एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट जोरदार तरीके से जीता।

शुभमन गिल के बल्ले से अनुकरणीय खेल और बतौर कप्तान गजब के नेतृत्व से भारत ने एजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 336 रन से शिकस्त देकर एंडरसन तेंडुलकर ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पांच टेस्ट की सीरीज में एक एक की बराबरी कर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। शुभमन गिल की यंग इंडिया का जिस तरह से इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर नई और कमजोर बता कर जिस तरह से उसकी हंसी उड़ा रहे थे, भारत की बड़ी जीत से उन सभी के मुंह पर ताला लग गया है।

अब लॉडर्स में बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए भारत की एकादश में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह को शामिल किया जाना तय लग रहा है। इसे छोड़ भारत की एकादश में कोई और बदलाव मुमकिन नहीं दिख रहा है। ऐेसे में लॅडर्स टेस्ट के लिए भी कुलदीप यादव को भारत की एकादश में जगह मिलनी मुश्किल नजर आती है।

‘बाज’ के नाम से ख्यात अपने चीफ कोच न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मेकुलम के नाम पर शुरू से दे दनादन करने की बाजबॉल के नाम से ख्यात नीति से खेलने की नीति से मेजबान इंग्लैंड टीम आलोचकों के निशाने पर आ गई। अपने तुरुप के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उनके लोड मैनेजमेंट के चलते एजबेस्टन में खासतौर पर भारत के मोहम्मद सिराज और आकाश दीप की नई गेंद से कमाल की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने जिस दमदार ढंग से टेस्ट सीरीज में एक एक की बराबरी की उससे इंग्लैड की बाजबॉल की हवा ही निकल गई।

भारत के लिए शुरू के दो टेस्ट मैचों में कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत के दो-दो शतकों और यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के एक एक शतक सहित कुल जड़े छह शतकों ने दर्शाया कि उसका शीर्षक्रम पूरे रंग में हैं। वहीं इंग्लैंड के लिए बेन डकेट, पॉप, हेरी ब्रुक और जैमी स्मिथ द्वारा चार शतक जड़े गए। आकाश दीप ने जसप्रीत बुमराह को दूसरे टेस्ट में आराम दिए जाने पर मौके को भुनाने हुए भारतीय एकादश में जगह पाने पर दोनों पारियों में दस और मोहम्मद सिराज (सात विकेट) के मिलकर टस्ट में कुल 17 विकेट लेकर लाडर्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाजों की राह खासी मुश्किल कर दी है।

शुरू के दो टेस्ट में नई गेंद से भारत के तेज गेंदबाज पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह व दूसरे में मोहम्मद सिराज व आकाशदीप ने कहर बरपा उसकी बड़ी जीत के साथ सीरीज में वापसी कराई। लीड्स में लगभग जीता हुआ पहला टेस्ट आखिरी दिन आखिरी घंटे में गंवाने के बाद भी भारतीय टीम की तारीफ करनी होगी कि उसने जीवटता दिखाते हुए और खुद के भरोसे गजब का पलटवार किया और एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट जोरदार तरीके से जीता।

लीडस में पहले टेस्ट भारत की हार का कारण दोनों पारियों में उसके निचले क्रम का ताश का पत्तों की तरह ढहना कहा गया था। भारत ने इससे सबक लिया। शार्दूल ठाकुर की दूसरे टेस्ट में जगह पाने वाले नीतिश रेड्डी व साई सुदर्शन की जगह वाशिंगटन सुंदर ने बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन से तीसरे टेस्ट के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया। इसके बाद बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव के लिए तीसरे टेस्ट में जगह नहीं बनती है और अंतिम दो टेस्ट में उनके लिए जगह मुमकिन हो सकती है।

YuvaSahakar Desk