Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’ परीक्षा 2026, 1170 पदों पर भर्ती

SSC स्टेनोग्राफर भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लिपिकीय एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है

Published: 10:51am, 05 Jun 2026

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ग्रेड ‘डी’ परीक्षा-2026 के तहत विभिन्न मंत्रालयों, विभागों तथा सरकारी कार्यालयों में रिक्त पदों का विवरण जारी कर दिया है। आयोग द्वारा कुल 1170 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 1021 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ तथा 149 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के लिए निर्धारित किए गए हैं।

एसएससी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ग्रेड ‘डी’ के 1021 पदों में सबसे अधिक 249 रिक्तियां वित्त मंत्रालय के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) में हैं। इसके अलावा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) में 118 पद, दूरसंचार विभाग में 103 पद तथा नौसेना मुख्यालय के नागरिक जनशक्ति एवं योजना निदेशालय में 74 पद उपलब्ध हैं।

इसी प्रकार राजस्व विभाग में 73 पद, खुफिया ब्यूरो (आईबी) में 66 पद तथा सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में 60 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन प्रमुख विभागों के अलावा अन्य मंत्रालयों और सरकारी कार्यालयों में भी रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिनका विवरण आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में दिया गया है।

स्टेनोग्राफर भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लिपिकीय एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में कार्य करने का अवसर मिलेगा, साथ ही उन्हें केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त होगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना का अध्ययन करें और पात्रता, परीक्षा प्रक्रिया तथा रिक्तियों से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है।

YuvaSahakar Desk