Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

SSC ने जारी किया एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

एमटीएस पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा

Published: 10:17am, 04 Aug 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ (MTS) और हवलदार (CBIC एवं CBN) भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में भाग लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने परिणाम के साथ कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं।

एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 20 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। इस भर्ती परीक्षा में कुल 8,04,633 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से एमटीएस और हवलदार के कुल 7,948 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Result” सेक्शन में क्लिक करना होगा। वहां उपलब्ध रिजल्ट PDF खोलकर अभ्यर्थी अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम सूची में होगा, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य माना जाएगा।

रिजल्ट PDF में आयोग का नाम, परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, पिता और माता का नाम तथा श्रेणी जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज की गई हैं।

एमटीएस पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस दौरान उन्हें अपने सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

वहीं हवलदार पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में शामिल होना होगा। इन परीक्षाओं में दौड़ और शारीरिक मापदंडों की जांच की जाएगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों की अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

YuvaSahakar Desk