Trending News

जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री की पहल से सृष्टि को मिली विशेष परीक्षा सुविधा

बेटी के दृढ़ संकल्प को देखते हुए उनके पिता शीशराम दुबे ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर विशेष सहायता की मांग की

Published: 10:35am, 23 Jun 2026

देशभर में आयोजित NEET UG 2026 री-एग्जाम के दौरान कोलकाता की छात्रा सृष्टि दुबे की कहानी प्रेरणा का स्रोत बन गई है। एक गंभीर सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने और बड़ी सर्जरी से गुजरने के बावजूद सृष्टि ने हिम्मत नहीं हारी। स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चुनौतियों के बीच भी उन्होंने अपने पिता से कहा कि वह हर हाल में NEET परीक्षा देना चाहती हैं।

बेटी के दृढ़ संकल्प को देखते हुए उनके पिता शीशराम दुबे ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर विशेष सहायता की मांग की। उन्होंने अनुरोध किया कि सृष्टि को आवश्यक मेडिकल उपकरणों और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ परीक्षा देने की अनुमति दी जाए। उनकी अपील पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा केंद्र पर विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की।

सृष्टि के लिए ग्राउंड फ्लोर पर अलग कमरा उपलब्ध कराया गया, साथ ही मेडिकल सहायता और एम्बुलेंस की सुविधा भी दी गई। इन विशेष व्यवस्थाओं के बीच सृष्टि ने परीक्षा देकर यह साबित कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ निश्चय के सामने कठिन से कठिन परिस्थितियां भी छोटी पड़ जाती हैं।

YuvaSahakar Desk