Trending News

नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती शुरू, NET-JRF और PhD वालों के लिए बड़ा मौका पीएम मोदी गुजरात में 35200 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू किये दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, काशगंज से पकड़ा गया लेबर कांट्रेक्टर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट योजना को मंजूरी दी नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती शुरू, NET-JRF और PhD वालों के लिए बड़ा मौका पीएम मोदी गुजरात में 35200 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू किये दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, काशगंज से पकड़ा गया लेबर कांट्रेक्टर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट योजना को मंजूरी दी

SBI में 207 पदों पर भर्ती, 25 सितंबर तक करें आवेदन

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग के बाद एक या दो चरणों में होने वाले इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा

Published: 13:27pm, 09 Sep 2026

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत जोनल हेड, रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड, इन्वेस्टमेंट मैनेजर-टीम लीड, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, वाइस प्रेसिडेंट-वेल्थ और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट-वेल्थ समेत कुल 207 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में रेगुलर के साथ बैकलॉग पद भी शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, संबंधित क्षेत्र में अनुभव और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। जोनल हेड पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही CFP, CFA, NISM V-A या NISM 21-A जैसी संबंधित प्रमाणपत्र योग्यता और कम से कम 15 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। इस पद के लिए आयु सीमा 35 से 50 वर्ष है।

रीजनल हेड पद के लिए बैंकिंग, फाइनेंस या मार्केटिंग में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ एमबीए और संबंधित प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन के साथ 12 वर्ष का अनुभव जरूरी है। इस पद के लिए आयु सीमा 35 से 50 वर्ष निर्धारित है। रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री और कम से कम आठ वर्ष का कार्य अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार की आयु 35 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इन्वेस्टमेंट ऑफिसर पद के लिए फाइनेंस, अकाउंटेंसी, बिजनेस मैनेजमेंट, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, कैपिटल मार्केट्स, बैंकिंग, इंश्योरेंस या एक्चुरियल साइंस में मास्टर डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। CFA या CA जैसी योग्यता वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (IS) के लिए कम से कम छह वर्ष और इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (IO) के लिए कम से कम चार वर्ष का संबंधित अनुभव जरूरी है। इन पदों के लिए आयु सीमा क्रमशः 28 से 42 वर्ष और 28 से 40 वर्ष है।

वाइस प्रेसिडेंट-वेल्थ पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री और कम से कम छह वर्ष का संबंधित अनुभव होना चाहिए। इस पद के लिए आयु सीमा 26 से 42 वर्ष निर्धारित है। वहीं, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट-वेल्थ पद के लिए स्नातक डिग्री के साथ कम से कम तीन वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव जरूरी है और आयु सीमा 23 से 35 वर्ष है।

एसबीआई द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में पांच वर्ष की अवधि के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। बैंक निर्धारित नियम और शर्तों के अनुसार अनुबंध को आगे चार वर्ष तक बढ़ा सकता है। इन पदों के लिए सालाना CTC निश्चित नहीं है। उम्मीदवार का अनुभव, वर्तमान वेतन और पोस्टिंग की लोकेशन जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए बैंक के साथ CTC पर बातचीत की जा सकती है।

उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग के बाद एक या दो चरणों में होने वाले इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू टेलीफोन या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी आयोजित किया जा सकता है। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा, जबकि इसमें क्वालीफाइंग मार्क्स बैंक की ओर से निर्धारित किए जाएंगे। क्वालीफाइंग मार्क्स को लेकर बैंक का निर्णय अंतिम होगा।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in. पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk