Trending News

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने FCRA 2.0 पोर्टल एवं e-OCI कार्ड का शुभारंभ किया दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट जयपुर में पैरामेडिकल परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, HOD और लेक्चरर समेत 4 गिरफ्तार 1 जुलाई से मनरेगा की जगह VB-G RAM G कानून होगा लागू दिल्ली समेत 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा डीयू यूजी में 41 हजार से ज्यादा आवेदन, पीजी में 9675 छात्रों का एडमिशन पक्का दीप्ति शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली प्लेयर बनी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने FCRA 2.0 पोर्टल एवं e-OCI कार्ड का शुभारंभ किया दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट जयपुर में पैरामेडिकल परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, HOD और लेक्चरर समेत 4 गिरफ्तार 1 जुलाई से मनरेगा की जगह VB-G RAM G कानून होगा लागू दिल्ली समेत 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा डीयू यूजी में 41 हजार से ज्यादा आवेदन, पीजी में 9675 छात्रों का एडमिशन पक्का दीप्ति शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली प्लेयर बनी

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा

Published: 10:43am, 30 Jun 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6565 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र होना चाहिए। एक्ट अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा या डिग्री की आवश्यकता हो सकती है।

आयु सीमा

टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में मेडिकल फिटनेस जांच के बाद चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर नया अकाउंट बनाकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद संबंधित CEN और रेलवे जोन का चयन कर आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करना होगा। भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-5 के तहत शुरुआती बेसिक वेतन 29,200 रुपये प्रति माह मिलेगा। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए पे लेवल-2 के तहत शुरुआती बेसिक वेतन 19,900 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA), पेंशन लाभ, रेलवे यात्रा सुविधाएं और चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी चयनित कर्मचारियों को मिलेगा।

YuvaSahakar Desk