Trending News

संघ प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen-Z से बातचीत करेंगे बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना आज पंजाब विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू, 10 अगस्त तक रहेगा जारी उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शानदार समापन, भारत को मिली 2030 की मेजबानी की कमान संघ प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen-Z से बातचीत करेंगे बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना आज पंजाब विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू, 10 अगस्त तक रहेगा जारी उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शानदार समापन, भारत को मिली 2030 की मेजबानी की कमान

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया

CAT 2026 के लिए जनरल, EWS और NC-OBC वर्ग के उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है

Published: 10:37am, 03 Aug 2026

भारतीय प्रबंध संस्थानों (IIM) और देश के अन्य प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में एमबीए, पोस्ट ग्रेजुएट, फेलो एवं डॉक्टरेट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 को जारी होंगे और परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

CAT 2026 के लिए जनरल, EWS और NC-OBC वर्ग के उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा CA, CS, ICWA (CMA) और Fellow of the Institute of Actuaries of India (FIAI) जैसी प्रोफेशनल डिग्री धारक भी आवेदन के पात्र हैं। स्नातक के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

इतनी देनी होगी आवेदन फीस

CAT 2026 के लिए जनरल, EWS और NC-OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 2700 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST और PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 1350 रुपये निर्धारित किया गया है। फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर ‘New Candidate Registration’ विकल्प के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी। फिर पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरत पड़ने पर कैटेगरी प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। अंत में परीक्षा शहर और पसंदीदा प्रोग्राम का चयन कर आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।

आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें। फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि आगे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

YuvaSahakar Desk