पंजाब में 2,000 पीटीआई टीचरों की भर्ती, 31 जुलाई को जारी होंगे विस्तृत दिशा-निर्देश

स भर्ती का उद्देश्य सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की कमी को दूर करना और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है

Published: 12:57pm, 30 Jul 2026

पंजाब के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में लंबे समय से रिक्त पड़े 2,000 फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मोहाली स्थित डायरेक्टर एजुकेशन रिक्रूटमेंट (शिक्षा भर्ती निदेशालय) ने भर्ती को लेकर सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है।

विभाग के अनुसार, भर्ती से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश 31 जुलाई को जारी किए जाएंगे। इसके बाद पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इस भर्ती का उद्देश्य सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की कमी को दूर करना और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

इस भर्ती का राज्यभर के हजारों युवाओं को लंबे समय से इंतजार था। विभाग का मानना है कि भर्ती पूरी होने के बाद सरकारी स्कूलों में खेल शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों को नियमित रूप से शारीरिक प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।

31 जुलाई को जारी होने वाली अधिसूचना में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण नीति, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन की तिथियां, आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी शिक्षा भर्ती निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी तकनीकी या अन्य समस्या के समाधान के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 0172-3115378 और ई-मेल recruitment@punjabeducation.gov.in भी जारी किया है।

YuvaSahakar Desk