Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 734 पदों पर भर्ती, 10 जुलाई से आवेदन शुरू

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई रात 12:01 बजे से शुरू होगी और 6 अगस्त रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी

Published: 12:08pm, 10 Jul 2026

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने पुलिस कांस्टेबल के 734 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें 491 पुरुष कांस्टेबल और 243 महिला कांस्टेबल के पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई से 6 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है, क्योंकि अंतिम रूप से आवेदन जमा होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।

विभिन्न श्रेणियों में पद

भर्ती प्रक्रिया के तहत अनारक्षित (यूआर), अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), होम गार्ड्स, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित तथा पूर्व सैनिक आश्रित जैसी विभिन्न श्रेणियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं।

पुरुष कांस्टेबल के 491 पदों में यूआर, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस तथा होम गार्ड्स सहित विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। वहीं महिला कांस्टेबल के 243 पदों में भी यूआर, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, होम गार्ड्स, पूर्व सैनिक आश्रित एवं स्वतंत्रता सेनानी आश्रित वर्गों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई रात 12:01 बजे से शुरू होगी और 6 अगस्त रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद आवेदन लिंक स्वतः निष्क्रिय हो जाएगा और किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc  के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने सभी उम्मीदवारों से अधिसूचना में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

YuvaSahakar Desk