Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

पंजाब एंड सिंड बैंक में 635 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है

Published: 13:07pm, 21 May 2026

पंजाब एंड सिंड बैंक ने अप्रेंटिसशिप के 635 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 6 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है।

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन पोर्टल ibpsreg.ibps.in/psbeoaapr26/ पर जाना होगा। वहां “Click here for New Registration” लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद जरूरी जानकारी भरकर फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। चयन प्रक्रिया HSC/10+2 में प्राप्त अंकों के आधार पर पूरी होगी। मेरिट सूची कैटेगरी, जिला और राज्य के अनुसार तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी, जिसके दौरान उन्हें 12,300 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post