Trending News

यूपी में MLC और राज्यसभा चुनाव के लिए आज से होगा नामांकन Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड भारतीय वायुसेना का 'कन्याकुमारी से कारगिल' साइकिल अभियान शुरू SBI में 207 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़कर 5 अक्टूबर हुई IMD अलर्ट: 8 घंटों के अंदर 22 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, 75 की रफ्तार से हवा यूपी में MLC और राज्यसभा चुनाव के लिए आज से होगा नामांकन Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड भारतीय वायुसेना का 'कन्याकुमारी से कारगिल' साइकिल अभियान शुरू SBI में 207 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़कर 5 अक्टूबर हुई IMD अलर्ट: 8 घंटों के अंदर 22 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, 75 की रफ्तार से हवा

Canara Bank में 3500 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 1 अक्टूबर से आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा

Published: 12:18pm, 29 Sep 2026

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केनरा बैंक ने देशभर में 3,500 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट  canarabank.bank.in के करियर सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

आवेदन शुल्क की बात करें तो अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के माध्यम से नहीं किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों में उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप के लिए नियुक्त किया जाएगा।

अप्रेंटिसशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 16,650 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक जरूर जांच लें।

YuvaSahakar Desk