Trending News

यूपी में MLC और राज्यसभा चुनाव के लिए आज से होगा नामांकन Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड भारतीय वायुसेना का 'कन्याकुमारी से कारगिल' साइकिल अभियान शुरू SBI में 207 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़कर 5 अक्टूबर हुई IMD अलर्ट: 8 घंटों के अंदर 22 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, 75 की रफ्तार से हवा यूपी में MLC और राज्यसभा चुनाव के लिए आज से होगा नामांकन Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड भारतीय वायुसेना का 'कन्याकुमारी से कारगिल' साइकिल अभियान शुरू SBI में 207 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़कर 5 अक्टूबर हुई IMD अलर्ट: 8 घंटों के अंदर 22 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, 75 की रफ्तार से हवा

भारत की निगाहें वेस्ट इंडीज से दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय भी जीत सीरीज अपने नाम करने पर

भारत की निगाहें अब वेस्ट इंडीज से गुवाहाटी में बुधवार को दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी जीत 2-0 की निर्णायक बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम करने पर लगी हैं। गुवाहाटी के बरासपाड़ा स्टेडियम की पिच पर अब तक दो वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच हुए हैं और दोनों ही बड़े स्कोर वाले रहे हैं।

कप्तान सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और अपने ‘नए अवतार’ में दिख रहे सदाबहार विराट कोहली ने शतक जड़ भारत को तिरुवनंतपुरम में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहला वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच रविवार को जिता कर दिखाया कि टीम अगले साल होने वाले आईसीसी वन डे क्रिकेट विश्व कप के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रही है। भारत की निगाहें अब वेस्ट इंडीज से गुवाहाटी में बुधवार को दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी जीत 2-0 की निर्णायक बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम करने पर लगी हैं। गुवाहाटी के बरासपाड़ा स्टेडियम की पिच पर अब तक दो वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच हुए हैं और दोनों ही बड़े स्कोर वाले रहे हैं। वेस्ट इंडीज ने 2018 में इस मैदान पर वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में  322 रन का पहाड़ का स्कोर बनाया था। रोहित शर्मा और विराट कोहली के तूफानी शतकों से तब भारत ने करीब आठ ओवर के बाकी रहते मैच जीत लिया था। भारत ने इस मैदान पर दूसरे वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में 373  रन बना कर श्रीलंका के खिलाफ 47 रन से जीत दर्ज की थी।
बुधवार को गुवाहाटी में मौसम खासा गर्म रहने की संभावना है लेकिन अधंड से खेल में बाधा की भी आशंका है। भारत मेहमान वेस्ट इंडीज के खिलाफ मौजूदा तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज का इस्तेमाल 2027 में दक्षिण अफ्रीका के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम को अंतिम रूप देने के लिए कर रहा है। भारत मौजूदा सीरीज के पहले वन डे मे मात्र तीन खालिस गेंदबाजों और तीन ऑलराउंडरों के साथ उतरना था। भारत की टीम में बहुत बदलाव की संभावना कम है। बहुत मुमकिन है नीतिश रेड्डी एक बार फिर नए गेंद से भारत की गेंदबाजी का आगाज  करें।
मैन ऑफ द’ मैच विराट कोहली के शतकों से भारत ने अब तक बरासपाड़ा स्टेडियम में खेले दोनों वन डे अंतर्राष्ट्रीय जीते हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस मैदान पर अपना लगातार तीसरा शतक जड़ेंगे ।वहीं रोहित शर्मा को वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाला सातवां बल्लेबाज बनने के लिए बस 73 रन की दरकार है। भारत ने वेस्ट इंडीज से अपने पिछले 12 में 11 वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच जीते हैं। भारत ने वेस्ट इंडीज से अपने पिछले पांच वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों से चार जीते हैं और वह बुधवार के जीत के साथ इस सिलसिले को आगे बढ़ा कर अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखने को बेताब भी है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में जिस तरह अपने करियर में विराट कोहली ने अपने करियर में पहली बार अपना अर्द्ध शतक और शतक छक्का जड़ कर पूरा किया उससे वह वाकई नए अवतार में दिखे हैं।

विराट कोहली के इस शतक और जिस विश्वास के साथ रोहित शर्मा पहले वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में बल्लेबाजी करते दिखे उससे इन दोनों के अब अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी वन डे विश्व कप में भारत टीम में जगह को लेकर सवाल उठाने बंद हो जाने चाहिए। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में  जापान में एशियाई खेलों में  इशान किशन, तिलक वर्मा , अक्षर पटेल और सदाबहार  तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह के भी व्यस्त रहने से  वेस्ट इंडीज के खिलाफ वन डे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होने से टीम इंडिया की वन डे टीम के कप्तान शुभमन गिल के बाद विकल्प जरूर कुछ सीमित हो गए हैं।

वहीं 2027 के वन डे विश्व कप में स्थान पाने वेस्ट इंडीज को फिलहाल क्वॉलिफायर खेलना होगा। वेस्ट इंडीज के लिए भारत से पहला वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच आठ विकेट के बड़े अंतर से बावजूद उत्साहवर्द्धक बात यह है कि उसके ओपनर जस्टिन ग्रीव्ज ने शतक और अपने सलामी जोड़ी जॉन कैपबेल (62) के साथ 19.2 ओवर में 135 रन की बडी भागीदारी की ही आमिर जंगू (58) ने अर्द्धशतक जड़ कर उसे 50 ओवर मे सात विकेट पर 295 रन के मजबूत स्कोर तक पहूंचाया। वेस्ट इंडीज की कोशिश अब गुवाहाटी में हाल ही में भारत के अलग अलग कारणों के सबसे कमजोर तेज गेंदबाजी आक्रमण का लाभ उठा कर बड़ा स्कोर खड़ा करने की होगी। वेस्ट इंडीज के पास हालांकि कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज शे होप, ऑलराउंडर रॉस्टन चेज के साथ जेसी कार्टी जैसे काबिल बल्लेबाज हैं। कैसी कार्टी ने वेस्ट इंडीज के लिए 2022 में वन डे अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ दो शतकों सहित 1827 रन बनाए हैं और अपने कप्तान शे होप के बाद दूसरे सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं।  वे स्ट इंडीज बुधवार को उनसे बड़ी पारी की आस कर रहा हैंवेस्ट इंडीज के लिए जेडन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ के रूप में तेज गेदबाजों की मजबूत त्रिमूर्ति है। भारत की मजबूत बल्लेबाजी पर लगाम लगाना वेस्ट इंडीज के लिए  मुश्किल चुनौती है । यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वेस्ट इंडीज दूसरे वन डे में अनुभवी बाएं हाथ के स्पिन गुड़ाकेश मोती को बाहर रख कर क्या एकादश में बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर विटल लावेज को एकादश में शामिल करेगी।

भारत के कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले वन डे में जड़े शतक के सिलसिले को दूसरे वन डे में आगे बढ़ाने को बेताब होंगे ही रोहित शर्मा पहले मैच में सस्ते में आउट होने के बाद बुधवार को बड़ी पारी खेल कर अपने आलोचकों का मुंह बंद रखने को बेताब होंगे। रोहित शर्मा(32) पहले वन डे में बेशक सस्ते में अल्जारी जोसेफ की शॉर्ट गेद को उड़ाने की कोशिश में  ज्वेल को कैच थमा आउट हुए हों लेकिन वह वेस्ट इंडीज के किसी भी गेंदबाज के खिलाफ कतई परेशान नहीं दिखे। शुभमन गिल ऑफ स्पिनर रॉस्टन चेज की ऑफ स्टंप से काफी बाहर गेंद को स्वीप करने के फेर में शतक जमा ज्वेल को कैच थमा कर आउट होने से पहले मांसपेशी में खिंचाव से परेशान दिखे थे। भारत के कप्तान शुभमन गिल का तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर निशिथ रेड्डी से टॉस जीत कर दूसरा ओवर फिंकवाने का दांव जरूर उलटा पड़ा और वह इससे सबक लेकर जरूर पारी के शुरू की बजाय  बीच के ओवर में गेंदबाजी कराने की कोशिश करेंगे। भारत के चीफ कोच गौतम गंभीर और गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्केल दरअसल निशिथ रेड्डी पर अगले साल होने वाले वन डे विश्व कप के लिए बतौर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर इसलिए ज्यादा भरोसा कर रहे हैं क्योंकि ऑलराउंडर हार्दिक पांडया बार बार चोट खा अहम मैच या वन डे सीरीज से बाहर हो रहे हैं। बेशक हार्दिक पांडया फिट होने पर लाजवाब ऑलराउंडर हैं और टीम को बल्ले या फिर गेंद से मैच का रुख पलटने के कौशल के चलते जरूरी संतुलन देते हैं।
खुद कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा , विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल,रवींद्र जडेजा, निशिथ रेड्डी की मौजूदगी में अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए नमन धीर की जगह मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा,गुरनूर बराड़ व निशिथ रेड्डी के साथ तेज गेंदबाज के रूप में भारत के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। भारत के दूसरे वन डे में हालांकि अपनी एकादश में फेरबदल की संभावना बहुत कम है।  बतौर स्पिनर बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव और बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के रूप में भारत के पास स्पिन के बढ़िया विकल्प हैं। नमन धीर जितने उपयोगी ऑफ स्पिनर है उतनी स्पिन गेंदबाजी तो यशस्वी जायसवाल भी कर सकते हैं। यशस्वी बेशक बतौर बल्लेबाज वह वाकई लाजवाब हैं। भारत के शीर्ष क्रम में दिग्गजों की मौजूदगी में यशस्वी एकादश से बाहर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं।
बुधवार: दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच, भारत बनाम वेस्ट इंडीज (दोपहर दो बजे से)।

YuvaSahakar Team