Trending News

दिल्ली: आज सुबह 06:00 से शाम 04:00 बजे तक राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी नेपाल: बूढ़ीगंडकी में भीषण बाढ़ से 45 घर पूरी तरह ध्वस्त, 5 लोग लापता पीएम मोदी ने चेन्नई में ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सस्पेन्ड किया पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली: आज सुबह 06:00 से शाम 04:00 बजे तक राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी नेपाल: बूढ़ीगंडकी में भीषण बाढ़ से 45 घर पूरी तरह ध्वस्त, 5 लोग लापता पीएम मोदी ने चेन्नई में ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सस्पेन्ड किया पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता

CSC में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के 312 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक करें आवेदन

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है

Published: 15:28pm, 08 Jul 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत कार्यरत सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने आधार सेवा केंद्र (ASK) में आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर (जिला) के करीब 312 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति एक वर्ष के अनुबंध (Contract) के आधार पर की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के तहत बिहार में 101, छत्तीसगढ़ में 18, मध्य प्रदेश में 5, महाराष्ट्र में 1, गोवा में 1, कर्नाटक में 157 और उत्तर प्रदेश में 29 पद भरे जाएंगे। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर नगर, मथुरा, झांसी, बरेली, अयोध्या, हरदोई, शामली, मिर्जापुर, आजमगढ़ सहित 29 जिलों में एक-एक पद उपलब्ध हैं। वहीं बिहार और कर्नाटक के कई जिलों में बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली गई हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा मैट्रिक के साथ 2 वर्षीय आईटीआई या मैट्रिक के साथ 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवार के पास यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा अधिकृत टेस्टिंग एवं सर्टिफाइंग एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान भी आवश्यक है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है।

YuvaSahakar Desk