Trending News

यूपी में MLC और राज्यसभा चुनाव के लिए आज से होगा नामांकन Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड भारतीय वायुसेना का 'कन्याकुमारी से कारगिल' साइकिल अभियान शुरू SBI में 207 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़कर 5 अक्टूबर हुई IMD अलर्ट: 8 घंटों के अंदर 22 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, 75 की रफ्तार से हवा यूपी में MLC और राज्यसभा चुनाव के लिए आज से होगा नामांकन Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड भारतीय वायुसेना का 'कन्याकुमारी से कारगिल' साइकिल अभियान शुरू SBI में 207 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़कर 5 अक्टूबर हुई IMD अलर्ट: 8 घंटों के अंदर 22 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, 75 की रफ्तार से हवा

SBI में 207 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन की बढ़ी अंतिम तारीख

उम्मीदवारों का चयन उनके आवेदन और दस्तावेजों की जांच के बाद शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत, फोन या वीडियो इंटरव्यू तथा सीटीसी पर बातचीत के आधार पर किया जाएगा

Published: 11:09am, 29 Sep 2026

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बैंक ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 207 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तारीख पहले 25 सितंबर निर्धारित की गई थी। अब बैंक ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 5 अक्टूबर कर दी है। ऐसे में पात्र उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in. के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत जोनल हेड (रिटेल) का एक पद, रीजनल हेड (RH) के पांच पद, रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड के 24 पद, इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट (IS) के नौ पद और इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (IO) के चार पद शामिल हैं। इसके अलावा वाइस प्रेसिडेंट (VP) वेल्थ के 91 और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP) वेल्थ के 73 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। संबंधित पद के लिए फाइनेंस, अकाउंटेंसी, बिजनेस मैनेजमेंट, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, कैपिटल मार्केट्स, बैंकिंग, इंश्योरेंस या एक्चुरियल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा अथवा CA/CFA जैसी प्रोफेशनल योग्यता भी मांगी गई है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में 3 से 15 वर्षों तक का अनुभव और निर्धारित अन्य योग्यताएं होनी चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो अलग-अलग पदों के लिए न्यूनतम आयु 23 से 35 वर्ष और अधिकतम आयु 35 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

उम्मीदवारों का चयन उनके आवेदन और दस्तावेजों की जांच के बाद शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत, फोन या वीडियो इंटरव्यू तथा सीटीसी पर बातचीत के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार करीब 30.20 लाख रुपये से लेकर 97 लाख रुपये तक का सालाना CTC दिया जाएगा।

आवेदन के दौरान सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। इन पदों पर नियुक्ति शुरुआत में पांच वर्ष के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी। बैंक के विवेक के अनुसार इस अवधि को आगे चार वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in. पर उपलब्ध भर्ती अधिसूचना में पदवार योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जांच जरूर कर लें।

YuvaSahakar Desk