Trending News

आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने गए IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम यूपी में प्रवक्ता बनने का सपना होगा पूरा, UPESSC ने PGT के 2,607 पदों पर निकाली बंपर भर्ती UP में प्राइमरी टीचर की 12405 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 100% टैरिफ, भारत भी लिस्ट में, अमेरिकी संसद में अंतिम वोटिंग की तैयारी आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने गए IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम यूपी में प्रवक्ता बनने का सपना होगा पूरा, UPESSC ने PGT के 2,607 पदों पर निकाली बंपर भर्ती UP में प्राइमरी टीचर की 12405 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 100% टैरिफ, भारत भी लिस्ट में, अमेरिकी संसद में अंतिम वोटिंग की तैयारी

उत्तराखंड में पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 101 पदों पर भर्ती, 14 अक्टूबर तक करें आवेदन

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल-4 से लेवल-7 तक का वेतनमान मिलेगा।

Published: 08:30am, 16 Sep 2026

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 101 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर 14 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 और स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। पहले चरण में 100 अंकों की ऑफलाइन लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी अवधि दो घंटे होगी। परीक्षा में संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर रिक्तियों के अधिकतम चार गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग और शॉर्टहैंड या डिक्टेशन टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह कौशल परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होगी और इसके अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किए जाएंगे।

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। पर्सनल असिस्टेंट के अधिकांश पदों के लिए 12वीं पास के साथ हिंदी शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग में 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे की गति आवश्यक है। उत्तराखंड न्यायिक एवं विधि अकादमी के पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए एक वर्षीय शॉर्टहैंड और टाइपिंग प्रमाणपत्र या डिप्लोमा भी अनिवार्य है। स्टेनोग्राफर पद के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के लिए स्नातक डिग्री और एमएस ऑफिस का तीन माह का कोर्स जरूरी है। स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के लिए 12वीं पास के साथ हिंदी और अंग्रेजी शॉर्टहैंड, टाइपिंग तथा संबंधित कार्य का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव मांगा गया है।

आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और कुछ के लिए 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित और उत्तराखंड ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं उत्तराखंड के एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल-4 से लेवल-7 तक का वेतनमान मिलेगा। पर्सनल असिस्टेंट के उच्चतम पद पर वेतन 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह तक होगा, जबकि अन्य पदों पर 25,500 रुपये से 92,300 रुपये तक का वेतन निर्धारित किया गया है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती 2026 के लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। निर्धारित शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा।

YuvaSahakar Desk