Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

BSNL में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती

चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए पूरी की जाएगी

Published: 11:11am, 04 Jun 2026

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। टेलीकॉम सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है। बीएसएनएल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियाज आज यानि 4 जून 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

बीएसएनएल ने इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 26 मई 2026 को जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in या bsnl.co.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई या बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, आईटी और इंस्ट्रूमेंटेशन जैसी शाखाओं के उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस में एमएससी और संबंधित विषयों में एमटेक करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 33 वर्ष, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 35 वर्ष तक की आयु सीमा का लाभ मिलेगा। दिव्यांग और बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए भी विशेष छूट का प्रावधान किया गया है।

चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए पूरी की जाएगी। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

बीएसएनएल ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। इनमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र और आरक्षण से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। आवेदन फॉर्म में गलत या अधूरी जानकारी पाए जाने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

YuvaSahakar Desk