Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

JNU में फैकल्टी के 100 पदों पर भर्ती, सैलरी 2 लाख रुपए से ज्यादा

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री जरूरी है

Published: 12:54pm, 21 May 2026

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.jnu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के तहत प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार के कम से कम 10 रिसर्च पेपर प्रकाशित होने चाहिए और कुल रिसर्च स्कोर 120 होना चाहिए। इसके अलावा विश्वविद्यालय या कॉलेज में 10 साल का टीचिंग या रिसर्च अनुभव और पीएचडी छात्रों को गाइड करने का अनुभव भी अनिवार्य रखा गया है।

एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और पीएचडी होना जरूरी है। साथ ही 8 साल का टीचिंग या रिसर्च अनुभव, कम से कम 7 रिसर्च पेपर और 75 का रिसर्च स्कोर मांगा गया है।

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री जरूरी है। उम्मीदवार को NET, SLET/SET परीक्षा पास होना चाहिए या उसके पास पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। कुछ मामलों में NET से छूट भी दी जाएगी।

उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रोफेसर पद के लिए वेतन 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए प्रतिमाह तक रखा गया है। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर को 1,31,400 रुपए से 2,17,100 रुपए प्रतिमाह और असिस्टेंट प्रोफेसर को 57,700 रुपए से 1,82,400 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपए निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in/career पर जाकर JNU Jobs लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सब्मिट करना होगा। भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

YuvaSahakar Desk