Trending News

पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव

दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट के 215 पदों पर निकली भर्ती, 19 नवंबर तक करें आवेदन

दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा

Published: 08:00am, 01 Nov 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और फॉर्म भरने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

दिल्ली विश्वविद्यालय की इस भर्ती अभियान के तहत कुल 215 पदों को भरा जाएगा। इनमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 164 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 33 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 18 पद निर्धारित किए गए हैं। आरक्षण से संबंधित नियमों और अन्य विवरणों की जानकारी उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।

आवेदन के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?

असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है। उम्मीदवारों को टाइपिंग का निर्धारित कौशल भी आना चाहिए। इसके तहत अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड जरूरी है।

इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक लिखित परीक्षा में सामान्य विज्ञान, रीजनिंग, गणित सहित विभिन्न विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा भी 200 अंकों की होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को 100 अंकों के स्किल टेस्ट में शामिल होना होगा। अंतिम चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया और विश्वविद्यालय के भर्ती नियमों के अनुसार किया जाएगा।

कहां करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म जमा करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव, आयु सीमा और टाइपिंग संबंधी पात्रता की जांच जरूर कर लें।

YuvaSahakar Desk