Trending News

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित

रवींद्र जडेजा ने हासिल की ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ करियर रैंकिंग

रवींद्र जडेजा ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में नाबाद शतक के साथ आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ 25वीं रैंक हासिल की। मोहम्मद सिराज 12वें, कुलदीप यादव 21वें, केएल राहुल 35वें और ध्रुव जुरेल 65वें स्थान पर पहुंचे। भारत ने यह टेस्ट पारी और 140 रन से जीता।

Published: 17:58pm, 08 Oct 2025

भारत के उपकप्तान ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद शतक जड़कर आईसीसी पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 25वीं रैंक हासिल की। रवींद्र जडेजा ने टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ 644 रेटिंग अंक हासिल किए।

इससे पहले 36 वर्षीय रवींद्र जडेजा की आईसीसी पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ रैंक 29 थी, जो उन्होंने इस साल जुलाई में हासिल की थी। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी को जारी रखते हुए वेस्ट इंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में पहले टेस्ट की पहली पारी में 40 रन देकर चार और दूसरी पारी में 31 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

अब सिराज आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 12वीं रैंक पर पहुंच गए और पहली बार 700 रेटिंग अंक पार किए। भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट पारी और 140 रन से जीता था।

भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में चार पायदान की छलांग लगाकर 35वें स्थान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 20 पायदान की छलांग लगाकर 65वें स्थान पर जगह बनाई। केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ने भारत के लिए वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़े थे। भारत के बाएं हाथ के कलाई के लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में सात पायदान की छलांग लगाकर 21वें स्थान पर पहुंच गए।

YuvaSahakar Desk