Trending News

NTA ने UGC NET विवाद पर 50 से अधिक कर्मचारी हटाए, 3 हफ्ते बाद री-एग्जाम भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगा शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा पुडुचेरी में 18 से 30 अगस्त तक ‘हेरिटेज ऑफ एजुकेशन’ थीम पर हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को अब वार्षिक कैलेंडर के तहत किया जाएगा समयबद्ध, योगी सरकार का फैसला NTA ने UGC NET विवाद पर 50 से अधिक कर्मचारी हटाए, 3 हफ्ते बाद री-एग्जाम भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगा शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा पुडुचेरी में 18 से 30 अगस्त तक ‘हेरिटेज ऑफ एजुकेशन’ थीम पर हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को अब वार्षिक कैलेंडर के तहत किया जाएगा समयबद्ध, योगी सरकार का फैसला

दिल्ली में सिर्फ BS-6 वाहनों को ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, GRAP-4 के लिए ट्रैफिक पुलिस का फैसला

यह कदम दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उदेश्य से उठाया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इस बारे में दिल्ली के सभी पेट्रोल पंप मालिकों को पत्र भेजकर निर्देश दिए है कि वे बीएस-6 के अलावा अन्य वाहनों को ईंधन न दें।

Published: 12:14pm, 18 Dec 2024

दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट ने एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली में ग्रैप-4 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) के तहत अब केवल बीएस-6 वाहनों को ही पेट्रोल और डीजल मिलेगा। पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। इसमें पेट्रोल के बीएस 3 और डीजल के बीएस 4 और इससे नीचे के मॉडल के वाहन शामिल हैं।

यह कदम दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उदेश्य से उठाया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इस बारे में दिल्ली के सभी पेट्रोल पंप मालिकों को पत्र भेजकर निर्देश दिए है कि वे बीएस-6 के अलावा अन्य वाहनों को ईंधन न दें। गौरतलब है कि हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंचने के बाद 16 दिसंबर से दिल्ली-एनसीआर में फिर से ग्रैप 4 लागू कर दिया गया है। इसके तहत बीएस 3 और बीएस 4 के पेट्रोल एवं डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

YuvaSahakar Team