Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

पाक की जू टीम जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में शिरकत करने भारत आएगी:भोला नाथ सिंह

भोलानाथ सिंह ने कहा, ‘जहां तक पाकिस्तान के यहां पुरुष हॉकी एशिया कप में खेलने न आने की बात तो आखिर तक अनिश्चय बना रहा है और आखिरी समय तो ऐसे भी संकेत आए कि पाकिस्तान की टीम खेलने आ रही है और तब हमें एकबारगी इसमें आठ की बजाय नौ टीमों के खेलने की बाबत विचार करना पड़ गया है

पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम भारत में चेन्नै और मदुरै में इस साल के आखिर नवंबर में होने वाले जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में शिरकत करने आएगी। इस बात की पुष्टि हॉकी इडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने शनिवार को यहां पुरुष हॉकी एशिया कप के दौरान की। भोला नाथ ने कहा, ‘मेरी पाकिस्तान हॉकी संघ (पीएचएफ) से बात हुई है और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि पाकिस्तान की जूनियर हॉकी भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप मे शिरकत करने आएगी। दरअसल पाकिस्तान के यहां चल रहे एशिया कप में न आने के बाद यह कयास भी लगाए जाने थे कि वह भारत में जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में शिरकत नहीं करेगा।

भोलानाथ सिंह ने कहा, ‘जहां तक पाकिस्तान के यहां पुरुष हॉकी एशिया कप में खेलने न आने की बात तो आखिर तक अनिश्चय बना रहा है और आखिरी समय तो ऐसे भी संकेत आए कि पाकिस्तान की टीम खेलने आ रही है और तब हमें एकबारगी इसमें आठ की बजाय नौ टीमों के खेलने की बाबत विचार करना पड़ गया है। फिर भी मैं यह बता दूं कि हमें मालूम था कि पाकिस्तान की हॉकी टीम एशिया कप में खेलने नही रही है।

पंजाब और उत्तर प्रदेश में जल्द होंगे बड़े टूर्नामेंट

भारत की मौजूदा पुरुष हॉकी टीम के आधे  से ज्यादा खिलाड़ी पंजाब से आने के बावजूद वहां बीते एक दशक से कोई भी बड़ा हॉकी टूर्नामेंट न होने जाने के बाबत भोलानाथ सिंह ने कहा, ‘बहुत जल्द पंजाब में हम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जैसा कोई बड़ा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट कराएंगे। रही बात उत्तर प्रदेश मे 2016 में जूनियर हॉकी विश्व कप के बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट न कराने की तो हम जल्द ही वहां विश्व कप जैसा कोई बड़ा टूर्नामेंट कराएंगे।

श्रीजेश व हरमनप्रीत का हमारे पास आज भी कोई विकल्प नहीं

मौजूदा भारतीय हॉकी टीम के बारे में भोला नाथ सिंह ने कहा, ‘हमारे पास आज भी अब अंतर्राष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह चुके मौजूदा गोलरक्षक पी आर श्रीजेश और मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत सिंह का आज भी कोई विकल्प नहीं है। अच्छी बात यह है कि टीम में बाकी जगहों को लेकर हर खिलाड़ी के एक नहीं अनेक विकल्प हैं। हमारे पास खासतौर पर जूनियर भारतीय हॉकी टीम में कई ऐसे प्रतिभासम्पन्न खिलाड़ी है जो कि सीनियर टीम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।

YuvaSahakar Desk