Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

अन्न भंडारण योजना से जुड़ेंगे PACS, समीक्षा बैठक में अमित शाह ने दिए निर्देश

नई दिल्ली में अमित शाह की अध्यक्षता में अन्न भंडारण योजना पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस योजना के तहत PACS की भागीदारी बढ़ाकर ग्रामीण रोजगार और सहकारी ढांचे को सशक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

Published: 14:38pm, 03 Jun 2025

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सहकारिता मंत्रालय में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मुरलीधर मोहोल सहित सहकारिता मंत्रालय, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, उपभोक्ता मंत्रालय, भारतीय खाद्य निगम (FCI), नाबार्ड, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) और अन्य संबंधित संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “सहकार से समृद्धि” के विज़न को मूर्त रूप देने की दिशा में यह योजना एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि रोजगार सृजन और PACS (प्राथमिक कृषि ऋण समितियों) की आर्थिक मजबूती में भी सहायक होगी।

अमित शाह ने कृषि अवसंरचना निधि (AIF) के अंतर्गत ऋण अवधि के विस्तार और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे PACS की वित्तीय स्थिति और अधिक सशक्त हो सके। उन्होंने कहा कि PACS को योजना का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में गोदाम निर्माण से स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिले और सहकारी संस्थानों की प्रभावशीलता भी सुनिश्चित हो।

बैठक में FCI, NCCF, NAFED और राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशनों को PACS को अधिक से अधिक गोदामों से जोड़ने हेतु ठोस दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही राज्यों से अनुरोध किया गया कि वे राज्य स्तरीय मार्केटिंग फेडरेशनों और PACS को इस योजना से अधिकतम स्तर पर जोड़ें, जिससे एक समर्पित सहकारी आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण संभव हो सके।

अमित शाह ने सभी विभागों और संगठनों से समन्वय स्थापित कर समयबद्ध एवं प्रभावशाली कार्यान्वयन की अपील की, जिससे यह योजना ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘सहकार से समृद्धि’ के लक्ष्य को मजबूत आधार प्रदान कर सके।

YuvaSahakar Desk