Trending News

NTA ने UGC NET विवाद पर 50 से अधिक कर्मचारी हटाए, 3 हफ्ते बाद री-एग्जाम भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगा शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा पुडुचेरी में 18 से 30 अगस्त तक ‘हेरिटेज ऑफ एजुकेशन’ थीम पर हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को अब वार्षिक कैलेंडर के तहत किया जाएगा समयबद्ध, योगी सरकार का फैसला NTA ने UGC NET विवाद पर 50 से अधिक कर्मचारी हटाए, 3 हफ्ते बाद री-एग्जाम भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगा शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा पुडुचेरी में 18 से 30 अगस्त तक ‘हेरिटेज ऑफ एजुकेशन’ थीम पर हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को अब वार्षिक कैलेंडर के तहत किया जाएगा समयबद्ध, योगी सरकार का फैसला

भर्ती नहीं, सिर्फ एंट्रेस टेस्ट कराएगी NTA: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) वर्ष 2025 से कोई भी भर्ती परीक्षा आयोजित नही करेगी। एजेंसी केवल उच्च शिक्षा की प्रवेश परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी। इसके लिए 2025 में एनटीए का पुनर्गठन और कामकाज में बदलाव किया जाएगा।

Published: 11:23am, 18 Dec 2024

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) वर्ष 2025 से कोई भी भर्ती परीक्षा आयोजित नही करेगी। एजेंसी केवल उच्च शिक्षा की प्रवेश परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी। इसके लिए 2025 में एनटीए का पुनर्गठन और कामकाज में बदलाव किया जाएगा।

नीट के पेपर लीक होने और अनियमितताओं के कारण कई परीक्षाओं को रद्द किये जाने के बाद इस वर्ष की शुरुआत में गठित उच्चस्तरीय समिति ने परीक्षा सुधारों के लिए सुझाव दिये थे। इसरो के पूर्व अध्यक्ष डा. राधाकृष्णन की अगुआई में गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति ने यह सुझाव दिए थे। समिति ने अपनी यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को अक्टूबर 2024 में सौंपी थी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि समिति की सिफारिश पर काम शुरू कर दिया गया है। जो अहम कदम उठाए गए हैं, उनके तहत परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया बदली गई है। किसी भी जिले में परीक्षा केंद्र अब बगैर डीएम-एसपी की सहमति के नहीं बनेंगे। इन परीक्षाओं को साइबर खतरें से बचाने के लिए राज्यों की साइबर एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी। गौरतलब हेै कि एनटीए अब तक प्रवेश परीक्षाओं के साथ अलग-अलग विभागों की भर्ती परीक्षाएं भी आयोजित करती थी। सुधार पहल में इसे केवल प्रवेश परीक्षाओं पर ही फोकस करने को कहा गया है। प्रधान ने कहा कि एनटीए केवल उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने तक सीमित रहेगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि नीट-यूजी का आयोजन ‘पेन और पेपर मोड’ या फिर ऑनलाइन करने के संबंध में जल्द फैसला होने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में दो दौर की बातचीत हुई है। जो भी विकल्प सबसे उपयुक्त माना जाएगा, एनटीए उसे स्वीकार करने के लिए तैयार है।

YuvaSahakar Team