Trending News

पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव

उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा

Published: 14:21pm, 08 Jun 2026

मेडिकल और नर्सिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का शानदार मौका सामने आया है। उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) ने वर्ष 2026 के लिए नर्सिंग ऑफिसर पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 196 रिक्त पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू होगी और 02 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। डिप्लोमा और डिग्री दोनों प्रकार की नर्सिंग योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क देना होगा।

यह भर्ती नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

YuvaSahakar Desk