Trending News

NTA ने UGC NET विवाद पर 50 से अधिक कर्मचारी हटाए, 3 हफ्ते बाद री-एग्जाम भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगा शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा पुडुचेरी में 18 से 30 अगस्त तक ‘हेरिटेज ऑफ एजुकेशन’ थीम पर हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को अब वार्षिक कैलेंडर के तहत किया जाएगा समयबद्ध, योगी सरकार का फैसला NTA ने UGC NET विवाद पर 50 से अधिक कर्मचारी हटाए, 3 हफ्ते बाद री-एग्जाम भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगा शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा पुडुचेरी में 18 से 30 अगस्त तक ‘हेरिटेज ऑफ एजुकेशन’ थीम पर हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को अब वार्षिक कैलेंडर के तहत किया जाएगा समयबद्ध, योगी सरकार का फैसला

10वीं पास के लिए पैरामेडिकल कोर्स में डायरेक्ट एडमिशन, 31 अगस्त तक करें आवेदन

छात्राओं के लिए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी बताई गई

Published: 09:00am, 18 Aug 2026

10वीं या 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद हेल्थकेयर और पैरामेडिकल सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) और प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) के राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (NITC), नई दिल्ली ने सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।

NITC की Craftsmen Training Scheme के तहत NCVT से मान्यता प्राप्त कई जॉब-ओरिएंटेड कोर्स में प्रवेश दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए किसी प्रवेश परीक्षा की जरूरत नहीं है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्रवेश मेरिट और सीट की उपलब्धता के आधार पर दिया जाएगा।

NITC में कौनकौन से कोर्स उपलब्ध हैं?

NITC में हेल्थकेयर और पैरामेडिकल क्षेत्र से जुड़े प्रमुख कोर्स इस प्रकार हैं:

  • फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन: 1 वर्ष की अवधि, 10 सीटें
  • डेंटल लैब टेक्नीशियन: 2 वर्षीय डिप्लोमा, 10 सीटें
  • हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर: 1 वर्ष की अवधि, 30 सीटें

इन कोर्स में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास बताई गई है। वहीं रेडियोलॉजी टेक्नीशियन जैसे कुछ अन्य पाठ्यक्रमों के लिए 12वीं में साइंस विषय आवश्यक है।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2026 तक 14 वर्ष होनी चाहिए। कोर्स पूरा करने के बाद पात्र प्रशिक्षुओं को NCVT की ओर से नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) प्रदान किया जाएगा। यह सर्टिफिकेट विभिन्न सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों में उपयोगी हो सकता है, हालांकि किसी भी भर्ती में पात्रता संबंधित विभाग के नियमों पर निर्भर करेगी।

छात्राओं को फीस में छूट और बस पास की सुविधा

NITC में छात्राओं के लिए कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जा रही हैं। सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय पहले वर्ष की ट्यूशन फीस पर 10 प्रतिशत की छूट मिलने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा SC, ST और OBC वर्ग के पात्र विद्यार्थी अपने राज्य या जिले के समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ट्यूशन फीस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

छात्राओं के लिए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी बताई गई है। वहीं, छात्रों को AC और नॉन-AC बसों के लिए 100 रुपये प्रति माह की रियायती बस-पास सुविधा उपलब्ध होगी।

कैसे करें आवेदन?

NITC Admission 2026 के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन: संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।

ऑफलाइन आवेदन: अभ्यर्थी नई दिल्ली स्थित NITC कैंपस में जाकर भी आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन के लिए 500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन की फीस UPI या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करनी होगी। नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तारीख

NITC में इन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है। सीटों की संख्या सीमित होने के कारण इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी जाती है। आवेदन करने से पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता, फीस, दस्तावेज और प्रवेश से जुड़े नवीनतम नियम जरूर जांच लें।

YuvaSahakar Desk