Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

NEET-UG Re-Exam 2026: NTA ने जारी की नई गाइडलाइंस

नीट-यूजी 2026 के री-एग्जाम से पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि 3 मई, 2026 को आयोजित परीक्षा का एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होगा। सभी उम्मीदवारों को 21 जून, 2026 की परीक्षा के लिए नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने नया प्रवेश पत्र पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है।

Published: 13:18pm, 19 Jun 2026

नीट-यूजी 2026 के री-एग्जाम से पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि 3 मई, 2026 को आयोजित परीक्षा का एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होगा। सभी उम्मीदवारों को 21 जून, 2026 की परीक्षा के लिए नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने नया प्रवेश पत्र पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है।

एनटीए के अनुसार कई छात्रों को नए परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं, इसलिए पुराने एडमिट कार्ड का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी अनिवार्य किया गया है।

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद उम्मीदवारों के फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन के माध्यम से पहचान सत्यापित की जाएगी। यह प्रक्रिया परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले पूरी की जाएगी। हालांकि तकनीकी खराबी, खराब बायोमेट्रिक डेटा, UIDAI सर्वर कनेक्टिविटी समस्या या शारीरिक अक्षमता जैसी परिस्थितियों में अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे मामलों में उन्हें केंद्र पर एक लिखित घोषणा-पत्र (अंडरटेकिंग) भरना होगा।

एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करने की सलाह दी है। यदि कोई अभ्यर्थी बिना वैध कारण के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से इनकार करता है, तो इसे परीक्षा नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे मामलों में “पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) एक्ट, 2024” के तहत कार्रवाई की जा सकती है

YuvaSahakar Team