Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

NEET-UG 2026: एनटीए ने दोबारा परीक्षा के लिए जारी की एग्जाम सिटी स्लिप

नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।

Published: 10:47am, 08 Jun 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को नीट-यूजी 2026 की पुनः आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा शहरों का आवंटन कर दिया है। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी सूचना के अनुसार, नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेन-पेपर आधारित मोड में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी।

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि जारी की गई सिटी इंटीमेशन स्लिप प्रवेश पत्र नहीं है। इसका उद्देश्य केवल उम्मीदवारों को उस शहर की जानकारी देना है, जहां उनका परीक्षा केंद्र स्थित होगा। प्रवेश पत्र अलग से बाद में जारी किए जाएंगे।

एनटीए ने यह भी कहा कि सभी छात्रों को उनकी पहली पसंद के अनुसार परीक्षा शहर आवंटित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे परीक्षा और एडमिट कार्ड से संबंधित ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

YuvaSahakar Desk