Trending News

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

MPPSC ADPO भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक करें अप्लाई

लॉ ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह सरकारी सेवा में शामिल होने का एक महत्वपूर्ण अवसर है

Published: 11:16am, 13 Jul 2026

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लॉ ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने जिला सहायक अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। ऐसे उम्मीदवार जो पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, अब 24 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

ADPO पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एलएलबी (LLB) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।

वेतन और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को 9,300 रुपये से 34,800 रुपये  प्रति माह के वेतनमान में नियुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) सहित अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आवेदन शुल्क

SC, ST, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग तथा मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

लॉ ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह सरकारी सेवा में शामिल होने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

YuvaSahakar Desk