Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

MPESB ने 2,784 कृषि विस्तार अधिकारी पदों पर निकाली भर्ती

परीक्षा 2 अगस्त 2026 से कंप्यूटर आधारित मोड में दो शिफ्ट में आयोजित होगी

Published: 10:50am, 03 Jul 2026

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कृषि विस्तार अधिकारी यानी AEO के कुल 2,784 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 3 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती में अनारक्षित वर्ग के लिए 1,126, ईडब्ल्यूएस के लिए 444, एससी के लिए 316, एसटी के लिए 122 और ओबीसी वर्ग के लिए 776 पद तय किए गए हैं। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग, महिलाओं और शासकीय कर्मचारियों को नियमों के अनुसार 45 वर्ष तक की छूट मिलेगी।

परीक्षा 2 अगस्त 2026 से कंप्यूटर आधारित मोड में दो शिफ्ट में आयोजित होगी। चयन प्रक्रिया में CBT, मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम नियुक्ति शामिल है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और मध्य प्रदेश निवासी आरक्षित वर्गों के लिए 250 रुपये रखा गया है। उम्मीदवार आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

YuvaSahakar Desk