Trending News

जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

MBBS और PG में बढ़ेंगी 10,000 से ज्यादा सीटें

इस योजना का लक्ष्य है कि 2028-29 तक 5000 पीजी और 5023 यूजी सीटें बढ़ाई जाएं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय इसके लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा।

Published: 11:34am, 25 Sep 2025

देश में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्रीमंडल ने मेडिकल कॉलेजों और पीजी संस्थानों की क्षमता बढ़ाने की Phase-III योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत देशभर में 5023 MBBS (UG) और 5000 PG सीटें बढ़ाई जाएंगी। सीटो की यह बढ़ोतरी आगामी तीन वर्षों में की जाएगी।

छात्रों को मिलेगा सीधा फायदा

नई सीटों से छात्रों को न सिर्फ ज्यादा अवसर मिलेंगे, बल्कि उन्हें नई स्पेशियलिटी में प्रशिक्षण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी हासिल होगी। इससे देश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और ग्रामीण व पिछड़े इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।

कितना होगा खर्च

योजना पर कुल 15,034.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 10,303.20 करोड़ रुपये और राज्यों की हिस्सेदारी 4,731.30 करोड़ रुपये होगी। सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रत्येक नई सीट पर करीब 1.50 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

2028-29 तक पूरी होगी योजना

इस योजना का लक्ष्य है कि 2028-29 तक 5000 पीजी और 5023 यूजी सीटें बढ़ाई जाएं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय इसके लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा।

भारत में मेडिकल शिक्षा की मौजूदा स्थिति

वर्तमान में भारत में 808 मेडिकल कॉलेज और 1,23,700 एमबीबीएस सीटें हैं। पिछले एक दशक में 69,352 एमबीबीएस और 43,041 पीजी सीटों की वृद्धि हुई है। नई फैकल्टी नियमावली 2025 से शिक्षकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे छात्रों को और बेहतर शिक्षा मिलेगी।

Diksha