Trending News

जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 15 लाख तक के शिक्षा ऋण पर मार्जिन मनी खत्म

झारखंड सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में अहम संशोधन करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बड़ी राहत दी है

Guruji Student Credit Card Scheme Revised to Ease Higher Education Costs for Jharkhand Students


Published: 16:08pm, 27 Aug 2026

झारखंड सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में अहम संशोधन करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में योजना के तहत चार लाख रुपये से अधिक और अधिकतम 15 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण पर लागू पांच प्रतिशत मार्जिन मनी की अनिवार्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को पढ़ाई के शुरुआती खर्च के लिए अतिरिक्त राशि जुटाने की परेशानी कम होगी।

योजना में एक और महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश लेते समय विद्यार्थी द्वारा पहले से जमा की गई पहले सेमेस्टर या प्रथम वर्ष की फीस की राशि भी वेब पोर्टल के माध्यम से एकमुश्त प्रतिपूर्ति की जा सकेगी। अब तक पहले से जमा फीस के कारण कई छात्रों को वित्तीय कठिनाई का सामना करना पड़ता था।

सरकार ने योजना का दायरा भी बढ़ाया है। साउथ एशियन यूनिवर्सिटी, नालंदा यूनिवर्सिटी, इंडियन मेरिटाइम यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी और केंद्रीय विश्वविद्यालयों को भी योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। इससे विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने वाले अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकेगा।

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत झारखंड के पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 15 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण चार प्रतिशत सामान्य ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है। ऋण के लिए बैंक को गारंटी राज्य सरकार देती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को बिना संपत्ति गिरवी रखे उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके।
सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण राज्य का कोई भी योग्य छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।

Jitendra