Trending News

जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

गरियाबंद में बड़ी मुठभेड़: एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर समेत 10 नक्सली ढेर

एनकाउंटर पर गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर लिखा, 'नक्सलियों के विरुद्ध हमारे सुरक्षा बलों ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ में CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर 1 करोड़ रुपये के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 नक्सलियों को मार गिराया है। समय रहते बचे-खुचे नक्सली भी आत्मसमर्पण कर दें। आगामी 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है।‘

Published: 11:56am, 12 Sep 2025

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार 11 सितंबर को जोरदार मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में 10 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में संगठन का बड़ा चेहरा और एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण उर्फ भास्कर भी शामिल है। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की।

आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में सुबह से ही नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था। इसी दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एसटीएफ, कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस के जवान शामिल रहे। मुठभेड़ अब भी रुक-रुक कर जारी है और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिलने की संभावना जताई जा रही है।

31 मार्च से पहले लाल आंतक का समूल नाश निश्चित- अमित शाह

एनकाउंटर पर गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर लिखा, ‘नक्सलियों के विरुद्ध हमारे सुरक्षा बलों ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ में CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर 1 करोड़ रुपये के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 नक्सलियों को मार गिराया है। समय रहते बचे-खुचे नक्सली भी आत्मसमर्पण कर दें। आगामी 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है।‘

नारायणपुर में 16 नक्सलियों का सरेंडर

इधर नारायणपुर जिले में गुरुवार को 16 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। नारायणपुर के एसपी रॉबिन्सन गुरिया ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सली निचले स्तर के कैडर से जुड़े थे।

दंतेवाड़ा में आईईडी विस्फोट, दो जवान घायल

वहीं दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी विस्फोट किया। यह घटना इंद्रावती नदी पर बने सातधार पुल के पास हुई। विस्फोट में सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन के दो जवान घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब सुरक्षाबल मालेवाही थाना क्षेत्र से एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर निकले थे।

 

Diksha