Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

केरल बोर्ड कक्षा बारहवीं रिजल्ट जारी, 77.97 प्रतिशत छात्र पास

केरल बोर्ड बारहवीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 28 मार्च 2026 तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थीं

Published: 11:20am, 26 May 2026

केरल उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) आज दोपहर 3 बजे कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इस वर्ष 4.5 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। कुल पास प्रतिशत 77.97 फीसदी दर्ज किया गया है।

राज्यभर के लाखों छात्र लंबे समय से केरल हायर सेकेंडरी परीक्षा (एचएसई) के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ मोबाइल ऐप और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी अपना स्कोर देख सकेंगे।

केरल बोर्ड बारहवीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 28 मार्च 2026 तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थीं। इस वर्ष करीब 4.5 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था।

स्फालम काइट ऐप पर ऐसे देखें रिजल्ट

छात्र स्फालम काइट ऐप के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • गूगल प्ले स्टोर से स्फालम काइट ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलें और “एचएसई/प्लस टू रिजल्ट 2026” विकल्प चुनें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड या सेव कर लें।

पीआरडी लाइव ऐप पर ऐसे करें रिजल्ट चेक

छात्र पीआरडी लाइव ऐप के माध्यम से भी अपना स्कोर देख सकते हैं:

  • पीआरडी लाइव ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलकर केरल एचएसई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एचएसई या प्लस टू रिजल्ट विकल्प चुनें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • “गेट रिजल्ट” या “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post