Trending News

राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष PM मोदी ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में शामिल होंगे राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष PM मोदी ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में शामिल होंगे

कर्नाटक सिविल पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2026 जारी, 6 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

कर्नाटक सिविल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त 2026 को किया गया था

Published: 14:54pm, 04 Aug 2026

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने सिविल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

कर्नाटक सिविल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त 2026 को किया गया था। जिन उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की में किसी भी उत्तर पर आपत्ति है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 सुबह 10:30 बजे तक तय की गई है।

KEA द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा और भर्ती परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फाइनल आंसर की, रिजल्ट और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों से जुड़ी जानकारी के लिए समय-समय पर KEA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

ऐसे करें आंसर की डाउनलोड

उम्मीदवार सबसे पहले KEA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद  सिविल पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2026 के लिंक पर क्लिक करें। अब प्रोविजनस आंसर की सेक्शन खोलें। यदि लॉगिन करने के लिए कहा जाए तो अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करें। इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान किया जा सकता है। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो पोर्टल पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk